Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

फिल्म के पहले पोस्टर में कार्तिक आर्यन को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में देखा जा सकता है. एक्टर को ‘चंदू चैंपियन’ बने देख फैंस की एक्साइटमेंट का ठिका…

by Gunja Singh • May 15, 2024
Advertisement
Ad

फिल्म के पहले पोस्टर में कार्तिक आर्यन को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में देखा जा सकता है. एक्टर को ‘चंदू चैंपियन’ बने देख फैंस की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं है. पोस्टर में मसक्यूलर कार्तिक आर्यन को मिट्टी में लथपथ होकर दौड़ लगाते देखा जा सकता है. उन्हें फोटो में पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है.

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का इंतजार फैंस को बेसब्री से है. लंबे वक्त से एक्टर की डाइट के चर्चे हो रहे हैं. फिल्म के लिए न सिर्फ कार्तिक ने…खास डाइट ली बल्कि मीठा खाना भी छोड़ दिया था. इसके अलावा उन्होंने रेसलिंग की कड़ी ट्रेनिंग भी की थी. अब फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ से कार्तिक आर्यन का पहला लुक… इतना अलग है कि उन्हें फोटो में पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है.

 

चंदू चैंपियन’ का फर्स्ट लुक पोस्टर उम्मीद से परे है. ये शॉकिंग और बेहद अनोखा है, वैसा जैसा किसी ने भी नहीं सोचा था. पोस्टर में कार्तिक आर्यन को एक रेस… रेसलर के रूप में लंगोट पहने हुए देखा जा सकता है. पोस्टर फिल्म को बहुत ही मासी अपील दे रहा है. कार्तिक आर्यन फर्स्ट लुक में बेहद कॉन्फिडेंट लग रहे हैं. यही वो चीज है जो इसे सबसे एक्साइटिंग फर्स्ट लुक्स में से एक बना रही है. कार्तिक आर्यन के पहले लुक से साफ है कि उन्होंने फिल्म ‘चंदू चैंपिय… के लिए कितनी मेहनत की है.

 

एक्टर ने की कड़ी ट्रेनिंग

फिल्म के पोस्टर को देखने के बाद फैंस का दिल खुश हो गया है. यूजर्स का कहना है कि इस नए अवतार में वो कार्तिक को पहचान ही नहीं  पाए. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘पहली झलक में विश्वास ही नहीं हुआ कि आप हो. क्या लुक है.’ दूसरे ने लिखा, ‘ये ट्रांसफॉर्मेशन एकदम कड़क है.’ वहीं कुछ यूजर्स …

को कार्तिक का नया लुक पसंद नहीं आ रहा है. यूजर्स का कहना है कि एक्टर हद से ज्यादा दुबले लग रहे हैं.कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए ओलंप..ओलंपिक स्विमिंग चैंपियन वीरधवल खाड़े ने ट्रेन किया है. अर्जुन अवॉर्ड विजेता और स्विमिंग चैंपियन वीरधवल खाड़े ने फिल्म के लिए कार्तिक को स्विमिंग स्किल… स्विमिंग स्किल्स में सुधार के लिए ट्रेनिंग दी थी. फिल्म के लिए कार्तिक एक बड़े बदलाव से गुजरे हैं. उन्होंने 8 से 10 महीने तक कड़ी ट्रेनिंग की. इसके अल..इसके अलावा उन्होंने मीठा खाना भी छोड़ दिया था. फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर डायरेक्टर कबीर खान ने कार्तिक का मुंह रसमलाई से मीठा करवाया था. … नाडियाडवाला और कबीर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’, 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.