Fri, Jul 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पूर्व NIA प्रमुख को मिली, ‘जेड-प्लस’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा

by Raju Chaurasia • May 16, 2024

पूर्व NIA प्रमुख को मिली, ‘जेड-प्लस’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

सूत्रों ने बताया कि गुप्ता की पंजाब और दिल्ली में मौजूदगी के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए अब लगभग 40 सीआरपीएफ जवानों की एक टुकड़ी को शिफ्टों में तैनात किया जाएगा। एनआईए के पूर्व महानिदेशक दिनकर गुप्ता को खालिस्तान समर्थक तत्वों से संभावित खतरों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने हाल ही में शीर्ष जेड-प्लस श्रेणी का वीआईपी सुरक्षा कवर प्रदान किया है।

एनआईए के पूर्व महानिदेशक दिनकर गुप्ता को खालिस्तान समर्थक तत्वों से संभावित खतरों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने हाल ही में शीर्ष ‘जेड-प्लस’ श्रेणी का वीआईपी सुरक्षा कवर प्रदान किया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी गुप्ता अप्रैल में सेवा से सेवानिवृत्त हो गए।

सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वीआईपी सुरक्षा शाखा को 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी की सुरक्षा का काम सौंपा गया है। सूत्रों ने बताया कि गुप्ता की पंजाब और दिल्ली में मौजूदगी के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए अब लगभग 40 सीआरपीएफ जवानों की एक टुकड़ी को शिफ्टों में तैनात किया जाएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.