Fri, Jul 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

RPF के रिटायर्ड सिपाही ने दो नाबालिगों को बनाया था शिकार

by Raju Chaurasia • May 25, 2024

RPF के रिटायर्ड सिपाही ने दो नाबालिगों को बनाया था शिकार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

केरल में यौन शोषण करने वाले को 75 साल की सजा सुनाई गई। अदालत ने दो पॉक्सो मामलों में अलग-अलग 25 साल और 50 साल जेल में रहने का फैसला सुनाया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ जुर्माना भी लगाया गया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

केरल की एक अदालत ने यौन शोषण मामले में रिटायर्ड सिपाही को दोषी ठहराते हुए अपना फैसला सुनाया। रेप से जुड़े दो पॉक्सो मामले में दोषी को 25 और 50 साल जेल की सजा सुनाई गई। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी, इसलिए दोषी को सिर्फ 50 साल तक ही जेल में रहना पड़ेगा। साथ ही आरोपी के खिलाफ जुर्माना भी लगाया गया है।

केरल के अडूर में आरपीएफ से रिटायर्ड सिपाही सुरेंद्रन ने 11 साल की दो लड़कियों के साथ रेप किया। आरोपी की पत्नी 12 सितंबर 2021 को परिवार के एक शादी समारोह में गई हुई थी। इस दौरान आरोपी ने अपने घर में एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया। इससे पहले उसने करीब 4 साल में एक दूसरी लड़की के साथ कई बार रेप किया था।

इसके बाद दोनों लड़कियों ने साहस जुटाते हुए पुलिस से इस मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने रिटायर्ड सिपाही के खिलाफ अलग-अलग पॉक्सो का मुकदमा दर्ज किया। अदालत में पॉक्सो के दोनों मामले की सुनवाई एक साथ चली। न्यायाधीश शिबू डैनियल ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ सख्त सजा सुनाई।

अदालत ने पहले मामले में दोषी सुरेंद्रन (69) को 25 साल जेल की सजा सुनाई और 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। दूसरे मामले में आरोपी के खिलाफ 50 साल की सश्रम कारावास और 3 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। हालांकि, दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी, इसलिए सुरेंद्रन को 50 साल ही जेल में बिताने होंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.