मानसून को लेकर मौसम विभाग का नया अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले 24 घंटे के अंदर केरल में दस्तक देने वाला है। बढ़ती गर्मी और हीट वेव की मार के बीच मौसम को लेकर राहत की खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नया फोरकास्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 24 घंटों के अंदर मानसून केरल में एंट्री करने वाला है। साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में भी तापमान गिर सकता है। IMD ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए मौसम पर ताजा जानकारी साझा की है। इसके अनुसार मानसून अगले 24 घंटों के अंदर केरल पहुंचने वाला है। दक्षिण अरब सागर से होते हुए मानसून मालदीव पहुंच चुका है। अब मानसून काफी तेजी से लक्षद्वीप और केरल की तरफ बढ़ रहा है। केरल पहुंचने के बाद मानसून उत्तर पूर्व भारत की तरफ बढ़ेगा। https://twitter.com/AHindinews/status/1795721800917160050?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1795721800917160050%7Ctwgr%5E8618efa3cfc5e3e6abb0b16a2aebdc5434dc6857%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Findia%2Fimd-weather-forecast-29-may-2024-monsoon-updates-entered-kerala-24-hours-north-east-heavy-rainfall%2F729057%2F इस बीच बंगाल की खाड़ी में मानसून की रफतार फिर से तेज होगी। ऐसे में मानसून उत्तर पूर्वी राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 3-4 दिनों के अंदर दस्तक देगा। IMD के अनुसार अगले पांच दिनों में उत्तर पूर्वी भारत में भारी बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई से 2 जून तक उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और दिल्ली एनसीआर की कुछ जगहों पर आंधी और बारिश देखने को मिलेगी। इसी के साथ हीट वेव से भी राहत मिलने वाली है। साथ ही उत्तर भारत के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।