हीट वेव की मार झेल रहे पहाड़ी इलाकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। अफागिस्तान और पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। वहीं राजस्थान और यूपी में भी धूलभरी आंधी आने की संभावना है। उत्तर भारत में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। हीट वेव के कारण 54 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि मानसून ने बीते दिन ही केरल में दस्तक दे दी है। मगर उत्तर भारत तक पहुंचने में मानसून को एक महीने का समय लगेगा। हालांकि पहाड़ी राज्यों के लिए खुशखबरी सामने आई है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रास्ते बड़ा तूफान देश के पहाड़ी राज्यों में एंट्री करने वाला है। इससे कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गई है। ये हवाएं जल्द ही हिमालय पर्वत के रास्ते भारत में प्रवेश करेंगी। https://twitter.com/ANI/status/1796462811763355914?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1796462811763355914%7Ctwgr%5E311ff5ff4f4adb3dd0988807065cca4e597c4cde%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Findia%2Fimd-weather-forecast-latest-updates-western-disturbances-north-india-rainfall-heat-wave-monsoon%2F731574%2F इसके चलते जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कई पहाड़ी राज्यों में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश और आंधी आने की संभावना है। IMD के मुताबिक आज यानी 31 मई से 3 जून तक उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ इलाकों में बारिश के साथ बिजली चमकने और आंधी आने के आसार हैं। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर की कई जगहों पर धूल भरी आंधी आने की आशंका जताई गई है। मानसून भी इस बार समय से पहले देश में दस्तक दे चुका है। बीते दिन केरल पहुंचने के बाद मानसूनी हवाओं ने कर्नाटक और तमिनाडु में भी एंट्री कर ली है। IMD के अनुसार मानसून अगले 2-3 दिन में उत्तर पूर्वी राज्यों तक पहुंच जाएगा। जिसके कारण असम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में जमकर बारिश होने वाली है।