Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IND vs AUS Test: फिर चला इंडिया के खिलाफ ट्रेविस हेड का बल्ला, बनाया नया रिकॉर्ड

by Tarun Bhardwaj • December 7, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे डे नाइट टेस्ट में ट्रेविस हेड ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने अब तक इस मुकाबले में आक्रामक बल्लेबाजी की है और 63 गेंद में टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक लगाया। हेड को भारत के खिलाफ खेलना बेहद पसंद है। चाहे टेस्ट हो या वनडे या फिर टी20, हेड भारतीय टीम के खिलाफ खूब रन बनाते हैं और एडिलेड में भी अभी तक यही देखने को मिला है। वह चायकाल तक अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगा चुके हैं और ये दोनों छक्के उन्होंने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर लगाए। इसी के साथ उन्होंने एक रिकॉर्ड भी बना दिया। अश्विन की गेंद पर एक और छक्का लगाने पर वह महान इयान बॉथम की बराबरी कर लेंगे। हेड की वजह से कप्तान रोहित शर्मा को अश्विन को स्पेल से हटाना पड़ा।

चायकाल तक हेड 67 गेंद में 53 रन बनाकर नाबाद थे। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और मार्नस लाबुशेन के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाई। हेड ने टेस्ट में अश्विन की गेंद पर कुल मिलाकर सात छक्के लगाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में हेड से ज्यादा किसी विपक्षी बल्लेबाज द्वारा किसी भारतीय गेंदबाज पर सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड इयान बॉथम के नाम है। उन्होंने दिलीप दोशी की गेंद पर आठ (जहां गेंद दर गेंद रिकॉर्ड उपलब्ध है) छक्के लगाए थे।

भारत के खिलाफ टेस्ट में अपनी पिछली छह पारियों में ट्रेविस हेड ने 424* रन (दूसरे दिन चायकाल तक) बनाए हैं। भारत के खिलाफ टेस्ट में हेड की पिछली छह पारियां इस प्रकार हैं- 53* रन (इस टेस्ट में), 89 रन (101 गेंद), 11 रन (13 गेंद), 18 रन (27 गेंद), 163 रन (174 गेंद), 90 रन (163 गेंद)। भारत के खिलाफ अब तक कुल 12 टेस्ट की 21 पारियों में हेड 868* रन (चायकाल तक) बना चुके हैं। इनमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 45.68 का रहा है।

दूसरे दिन चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 191 रन बना लिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की अब तक टीम इंडिया पर 11 रन की बढ़त बन चुकी है। भारतीय टीम दूसरे सत्र में हेड को जल्द से जल्द पवेलियन भेजना चाहेगा। आज ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवाए हैं। इनमें नाथन मैकस्वीनी (39), स्टीव स्मिथ (2) और मार्नस लाबुशेन के विकेट शामिल हैं। लाबुशेन ने 64 रन बनाए। मैकस्वीनी और स्मिथ को बुमराह ने आउट किया, जबकि लाबुशेन को नीतीश रेड्डी ने आउट किया। उस्मान ख्वाजा को शुक्रवार को बुमराह ने आउट किया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.