यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री-इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल ने अपने रिश्ते को एक बार फिर से संवारने का निर्णय लिया है। कुछ सप्ताह पहले दोनों ने अपनी सगाई टूटने की सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी, लेकिन अब आकृति ने इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत बयान जारी कर इस फैसले की पूरी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके करीबी लोगों की राय ने उनके रिश्ते को देखने के नजरिये को गलत तरीके से प्रभावित किया था। पृथ्वी शॉ ने भी इस बयान को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए रिश्ते को नई शुरुआत देने का संकेत दिया है। आकृति ने मानी अपनी गलती, कहा- 'गलत दिशा में ले जाई गई' ‘एक निजी स्पष्टीकरण’ शीर्षक से जारी अपने बयान में आकृति अग्रवाल ने बताया कि जब उन्होंने सगाई तोड़ने का फैसला किया था, तब उन्होंने अपने करीबी लोगों की बातों को खुद पर हावी होने दिया। उन्होंने लिखा कि उन्हें ऐसा महसूस कराया गया जैसे वे उनके रिश्ते को उनसे बेहतर समझते हैं, जिसके चलते उन्होंने अपने मंगेतर और रिश्ते को उसी नकारात्मक नजरिये से देखना शुरू कर दिया। आकृति ने माना कि उन्होंने बिना किसी ईमानदार और आपसी बातचीत के यह कड़ा फैसला ले लिया था, जिसकी उस समय जरूरत थी। उन्होंने इस फैसले से पृथ्वी को हुई तकलीफ की जिम्मेदारी लेते हुए यह भी स्पष्ट किया कि अब दोनों ने खुलकर बातचीत कर ली है और एक-दूसरे को समझते हुए फिर से साथ रहने का फैसला किया है। मार्च में हुई थी सगाई, सितंबर में हुआ था अलगाव गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने इसी साल मार्च में अपनी सगाई की घोषणा की थी और सोशल मीडिया पर प्रपोजल की तस्वीरें साझा की थीं। हालांकि, सितंबर में आपसी परिस्थितियों और भविष्य के लक्ष्यों में अंतर का हवाला देते हुए दोनों ने अलग होने का एलान कर दिया था। अब आकृति के ताजा बयान से यह साफ हो गया है कि दोनों ने अपने फैसले पर दोबारा विचार किया है। हालांकि, दोनों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनके बीच अलगाव की असल परिस्थितियां क्या थीं, लेकिन उन्होंने लोगों से उनके निजी फैसले का सम्मान करने की अपील की है। [embedpress]https://www.instagram.com/p/DeZW1WkTMtW/?utm_source=ig_web_copy_link&dlrf=MzRlODBiNWFlZA==&srtk=MzRlODBiNWFlZA[/embedpress] क्रिकेट मैदान पर वापसी की जद्दोजहद में जुटे पृथ्वी निजी जिंदगी में नए अध्याय की शुरुआत करने के साथ-साथ पृथ्वी शॉ अपने क्रिकेट करियर को भी फिर से पटरी पर लाने में जुटे हैं, जिसके तहत अपने खेल को नई दिशा देने के लिए वह इस घरेलू सत्र में मुंबई से महाराष्ट्र टीम में शामिल हो चुके हैं। पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ शानदार 222 रन की पारी खेली थी, जबकि हाल ही में नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के 'इंडिया ए' टीम के साथ होने के कारण महाराष्ट्र की कप्तानी कर रहे पृथ्वी ने नई दिल्ली के पालम ए स्टेडियम में सर्विसेज के खिलाफ 73 गेंदों में 8 शानदार चौकों और 1 छक्के की मदद से 73 रन की उपयोगी पारी खेली है। जिसके चलते भले ही वह फिलहाल भारतीय टीम की मुख्य योजनाओं से बाहर चल रहे हों, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका यह प्रदर्शन और निजी मोर्चे पर मिला सुकून उनके करियर के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Delhi: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन; सौरव दास और आशुतोष रांका समेत कई कार्यकर्ता पुलिस की हिरासत में ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]