यूनिक समय, नई दिल्ली। साल 2025 के व्रत और त्यौहार, देखिये कब मनाई जाएगी होली, दिवाली और नवरात्रि, यहां जानिए प्रमुख व्रत-त्यौहारों की लिस्ट। नया साल दस्तक देने ही वाला है। हर कोई साल 2025 का स्वागत करने लिए बहुत ही उत्साहित है। पूरा साल खुशियों से भरा हो इसके लिए लोग नए साल को मनाने की खास तैयारी करते हैं। बता दें कि 1 जनवरी से अंग्रेजी न्यू ईयर की शुरुआत होती है। वहीं हिंदू नववर्ष का का आगाज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होता है। तो अब हम जानेंगे साल 2025 में आने वाले प्रमुख व्रत-त्यौहार की तिथियों के बारे में। तो यहां जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर 2025 तक के फेस्टिवल लिस्ट। जनवरी 2025 व्रत त्यौहार लोहड़ी- 13 जनवरी 2025 मकर संक्रांति, पोंगल- 14 जनवरी 2025 मौनी अमावस्या- 29 जनवरी 2025 फरवरी 2025 व्रत त्यौहार बसंत पंचमी- 2 फरवरी 2025 जया एकादशी- 8 फरवरी 2025 महाशिवरात्रि- 26 फरवरी 2025 मार्च 2025 व्रत त्यौहार आमलकी एकादशी- 10 मार्च 2025 होलिका दहन- 13 मार्च 2025 होली- 14 मार्च 2025 चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा- 30 मार्च 2025 अप्रैल 2025 व्रत त्यैहार राम नवमी- 6 अप्रैल 2025 कामदा एकादशी- 8 अप्रैल 2025 चैत्र नवरात्रि पारण- 7 अप्रैल 2025 हनुमान जयंती- 12 अप्रैल 2025 बैसाखी- 14 अप्रैल 2025 परशुराम जयंती- 29 अप्रैल 2025 अक्षय तृतीया- 30 अप्रैल 2025 मई 2025 व्रत त्यौहार गंगा सप्तमी- 3 मई 2025 सीता नवमी- 5 मई 2025 मोहिनी एकादशी- 8 मई 2025 बुद्ध पूर्णिमा- 12 मई 2025 वट सावित्रि व्रत- 26 मई 2025 शनि जयंती- 27 मई 2025 जून 2025 व्रत त्यौहार गंगा दशहरा- 5 जून 2025 निर्जला एकादशी- 6 जून 2025 योगिनी एकादशी- 21 जून 2025 जगन्नाथ रथ यात्रा- 27 जून 2025 जुलाई 2025 व्रत त्यौहार देवशयनी एकादशी- 6 जुलाई 2025 गुरु पूर्णिमा- 10 जुलाई 2025 कामिका एकादशी- 21 जुलाई 2025 हरियाली तीज- 27 जुलाई 2025 नाग पंचमी- 29 जुलाई 2025 अगस्त 2025 व्रत त्यौहार रक्षा बंधन- 9 अगस्त 2025 कजरी तीज- 12 अगस्त 2025 जन्माष्टमी- 16 अगस्त 2025 हरतालिका तीज- 26 अगस्त 2025 गणेश चतुर्थी- 27 अगस्त 2025 सितंबर 2025 व्रत त्यौहार परिवर्तिनी एकादशी- 3 सितंबर 2025 ओणम- 5 सितंबर 2025 अनंत चतुर्दशी- 6 सितंबर 2025 पितृ पक्ष प्रारंभ- 8 सितंबर 2025 विश्वकर्मा पूजा- 17 सितंबर 2025 शारदीय नवरात्रि आरंभ- 22 सितंबर 2025 अक्टूबर 2025 व्रत त्यौहार दुर्गा महा नवमी पूजा- 1 अक्टूबर 2025 दशहरा- 2 अक्टूबर 2025 करवा चौथ- 10 अक्टूबर 2025 धनतेरस- 18 अक्टूबर 2025 नरक चतुर्दशी- 20 अक्टूबर 2025 दिवाली- 21 अक्टूबर 2025 गोवर्धन पूजा- 22 अक्टूबर 2025 भाई दूज- 23 अक्टूबर 2025 महापर्व छठ पूजा- 27 अक्टूबर 2025 नवंबर 2025 व्रत त्यौहार देवउठनी एकादशी- 1 नवंबर 2025 तुलसी पूजा- 2 नवंबर 2025 कार्तिक पूर्णिमा- 5 नवंबर 2025 उत्पन्न एकादशी- 15 नवंबर 2025 दिसंबर 2025 व्रत त्यौहार गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी- 1 दिसंबर 2025 सफला एकादशी- 4 दिसंबर 2025 क्रिसमस- 25 दिसंबर 2025