Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, सरकार ने दिया नए साल 2025 का गिफ्ट, जानें ताजा रेट

by Arpita Singh • January 1, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। इस बार 2025 के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हुए हैं। सिलेंडर के दाम दिल्ली से मुंबई तक 14 से 16 रुपये तक कम किए गए हैं। यह राहत 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मिली है। वहीं, खाना पकाने के लिए 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली से मुंबई तक एलपीजी सिलेंडर के लेटेस्ट रेट जानें।

कहां कितनी हुई कीमत?

  • दिल्ली: 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 1804 रुपए का मिलेगा। इसमें ₹14.50 की कटौती हुई है।
  • मुंबई: 19 किलो का सिलेंडर अब 1756 रुपए में उपलब्ध है। पहले यह ₹1771 का था।
  • कोलकाता: 19 किलो का सिलेंडर अब ₹1911 का मिलेगा। पहले यह ₹1927 का था, ₹16 की कटौती हुई है।
  • पटना: 19 किलो के सिलेंडर की कीमत ₹2057 हो गई है। पहले यह ₹2072.50 का था।
  • चेन्नई: सिलेंडर को ₹14.50 सस्ता किया गया है। अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹1966 का मिलेगा।
Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.