Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बेंगलुरु में 6 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

by Arpita Singh • January 14, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। बेंगलुरु के आरएम नगर पीएस क्षेत्र के अंतर्गत एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। दुःख की बात तो यह है कि दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या भी कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में जाँच करके रेप और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु में एक 6 साल की बच्ची का रेप करके मर्डर कर देने की घटना सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने अपराधी को अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है और वह बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने बताया है कि ये घटना शहर के होयसला नगर में हुई है।

पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता-पिता बाहर गए हुए थे। इस दौरान आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया। आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया और बाद में बच्ची की हत्या कर दी। लोगों को इस घटना के बारे में पता लगते ही, उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.