Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने आयोजित की संगोष्ठी

by Arpita Singh • January 22, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा के बीबीआर इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कमल कौशिक उपस्थित रहे। डॉ. कौशिक ने अहिल्याबाई होल्कर को भारतीय इतिहास की एक कुशल महिला शासक बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने 18वीं शताब्दी में मराठा साम्राज्य की शासक के रूप में धर्म का संदेश फैलाया।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संगोष्ठी के अध्यक्ष व विद्यालय के चेयरमैन ठाकुर रामजीलाल और डॉ. कमल कौशिक द्वारा माँ सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। ठाकुर रामजीलाल ने अहिल्याबाई होल्कर को एक अत्यंत परोपकारी व कुशल महिला शासक बताया। भारत स्काउट गाइड के लीडर ट्रेनर स्काउट अशोक कुमार सोलंकी ने कहा कि अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया था। इस अवसर पर महासंघ के जिला अध्यक्ष अंजना शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष हेमराज सिंह, महामंत्री इंद्रपाल सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए।

इस संगोष्ठी में जिला कोषाध्यक्ष गोविन्द सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष नंदगाँव नरेन्द्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष राया गोवर्धन दास गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष फरह श्रीमती कुसुम चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष मथुरा सुरेंद्र यादव, ब्लॉक संयोजक चौमुहाँ अशोक कुमार सोलंकी, ब्लॉक संयोजक बल्देव दुर्गपाल सिंह, ब्लॉक संयोजक मांट सुरजीत सिंह, सुषमा, सीमा रानी, नीतू राना, सुनीता गुप्ता, शिखा मिश्रा, अनीता यादव, माला रानी, भूमिपाल सिंह, संजीव, चन्द्रपाल, लोकेन्द्र मिश्रा, कृष्ण कान्त उपाध्याय, हरिओम गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.