Tue, Jun 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कॉरपोरेट जगत में प्रतिस्पर्धात्मक माहौल, चौकस रहने की है जरूरत

by Arpita Singh • January 29, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट के बीबीए विभाग द्वारा आयोजित रिक्रूटमेंट ट्रेंड्स शेपिंग इन 2025 विषय पर रिसोर्स परसन ऐश्वर्या भाटिया ने कहा है कि कॉरपोरेट जगत में प्रतिस्पर्धात्मक माहौल है। इसलिए चौकस रहने की जरूरत है।

रिक्रूटमेंट स्पेशलिस्ट ऐश्वर्या भाटिया ने बताया कि कॉरपोरेट जगत तेजी से विकसित हो रहा है लिहाजा हमें कम्पनियों की आवश्यकता के अनुरूप अपने आपको अपडेट रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों पूर्व जो कार्य अच्छा था वह अब उतना कारगर नहीं रह गया है जिससे कम्पनियों के लिए समय से आगे रहने की दौड़ मुश्किल हो रही है। कहा कि अब गिग अर्थव्यवस्था भी प्रचलन में है जिसके अन्तर्गत अधिकांश लोग फ्रीलांसर के रूप में अल्पकालिक अनुबंध पर काम करने को मजबूर हैं। आप गिग अर्थव्यवस्था की अद्वितीय गतिशीलता के साथ भर्ती रणनीतियों का लाभ उठा सकते हैं।

सुश्री भाटिया ने कहा कि कम्पनी के मूल्य, कार्य व वातावरण आदि पर विशेष ध्यान देना है। अंत में छात्र-छात्राओं ने रिसोर्स परसन से कई सवाल पूछे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.