Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ब्रज-वृन्दावन देवालय समिति की गोपीनाथ मन्दिर में हुई बैठक, काम्यवन को लेकर हुई चर्चा

by Arpita Singh • January 30, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। ब्रज-वृन्दावन देवालय समिति की कामां स्थित गोपीनाथ मन्दिर में हुई बैठक में ब्रज के विभिन्न मन्दिर एवं देवालयों के प्रतिनिधियों ने राजस्थान सरकार से काम्यवन को तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग की।

इसकी अध्यक्षता श्री राधारमण मन्दिर के सेवायत आलोक गोस्वामी ने की। इस बैठक में ठाकुर राधा मदन मोहन मन्दिर के सेवायत आचार्य अजय किशोर गोस्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललितापीठाधीश्वर गोस्वामी कृष्णानन्द भट्ट, महासचिव अनघा श्रीनिवासन, बलदेव के सेवायत श्री गोविन्द शरण पाण्डेय, केशव देव मन्दिर से जुडे़ गौरव गोस्वामी, खादिरवन (खायरा) के गोपीनाथ मन्दिर के सेवायत हरिश्चन्द्र गोस्वामी, काम्यवन के श्री गोपी नाथ मन्दिर के सेवायत मनीष पारीख आदि उपस्थित थे। इसका संचालन जगन्नाथ पोद्दार ने किया और मनीष पारीख ने आभार जताया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.