Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर वाहन चालकों को अधिकारियों ने किया जागरूक

by Arpita Singh • January 31, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के करमन टोल प्लाजा पर 36वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता अभियान के माध्यम से सभी वाहन चालकों को जागरूक किया गया। इस अभियान में हाइवे टीम, एसएचओ ट्रैफिक पलवल जितेंद्र कुमार, कोटवन चौकी इंचार्ज पवन पौनिया ने सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया।

अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए गाड़ियों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर उनकी दृश्यता बढ़ाने का कार्य किया, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। प्लाजा प्रबंधक सनी पंवार ने हाईवे पर कार्यरत कर्मचारियों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे साइन-बोर्ड, ट्रैफिक लाइट और सूचना संकेतकों का पालन करना चाहिए, जिससे सड़क दुर्घनाओं में कमी आ सकें। इंसीडेंट मैनेजर राजकुमार ने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, धीमी गति से वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर दिया। इस अभियान में सेफ्टी मैनेजर अमितपाल, हाईवे इंजीनियर विनय शर्मा, परवेंद्र चौहान और पवन दलाल आदि का सहयोग रहा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.