Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

त्रिपोलियां बाजार में यूनियन बैंक के सामने खडे़ वाहनों से राहगीर हुए परेशान

by Arpita Singh • January 31, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। त्रिपोलिया बाजार स्थित यूनियन बैंक के कारण आज दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बैंक के गेट पर ग्राहकों की मोटर साइकिलें खड़ी रहने से पैदल निकलने वाले राहगीरों तक को रास्ता नहीं मिल पाया।

स्थानीय निवासियों ने कई बार मैनेजर से शिकायत की। उसके बाद भी उनके कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। दानघाटी मंदिर से मेवाती मोहल्ला होते हुए त्रिपोलिया और बड़ा बाजार को जाने वाला रास्ता थोड़ा संकरा है। इसी रास्ते पर यूनियन बैंक भी है। वैसे तो अन्य बैंक कस्बे के बाहर मैन रोड पर स्थानांतरित हो गई हैं, लेकिन यूनियन बैंक कस्बे के अंदर संकरे रास्ते पर है। इसके गेट के बाहर मोटरसाइकिलों के खड़े होने से निकलने का रास्ता तक नहीं बचता है। लोगों ने बैंक मैनेजर से बैंक के बाहर खड़े ग्राहकों के वाहनों को साइड में लगवाने की मांग की।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.