Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के पुत्र ने की आत्महत्या, कमरे से मिला शव

by Arpita Singh • February 3, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता, शकील अहमद खान के पुत्र ने आत्महत्या कर ली है। यह घटना पटना स्थित उनके सरकारी आवास में हुई है, जहां आयान जाहिद खान ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस दुखद घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य गहरे सदमे में हैं। आयान की उम्र लगभग 17-18 वर्ष बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, आयान का शव उसके कमरे में मिला, जहां वह रात में अकेला सोया था। जब सुबह वह नहीं उठा, तो परिवार ने उसकी जांच की। कमरे में जाकर देखा गया तो उसका शव फांसी पर लटका हुआ था। आयान शकील अहमद खान का इकलौता पुत्र था।

बता दें की शकील अहमद खान की पहचान एक अच्छे नेता के रूप में रही है। वह मूल रूप से कटिहार जिले के कबर कोठी गांव के रहने वाले हैं। उनका सचिवालय थाना क्षेत्र में सरकारी आवास है। घटना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी वहां पर पहुंच गए हैं तथा एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.