Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बिहार: लौंडा नाच पार्टी ने शादी के मंडप से दूल्हे को किया किडनैप, दुल्हन से की मारपीट

by Arpita Singh • May 24, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बिहार के गोपालगंज जिले में एक शादी समारोह में शादी के मंडप से दूल्हे का अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि यह वारदात बारात में मनोरंजन के लिए बुलाई गई लौंडा नाच पार्टी के सदस्यों ने की, जिन्होंने दुल्हन और उसके परिवार के साथ मारपीट भी की और घर में लूटपाट को भी अंजाम दिया।

यह चौंकाने वाली घटना रात करीब 2 बजे नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक मोहल्ले में घटी। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली से सुरेंद्र शर्मा के बेटे की बारात आई थी। बताया जा रहा है कि नाच-गाने के दौरान लौंडा नाच पार्टी के सदस्यों और बारातियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया।

झगड़ा इतना बढ़ गया कि लौंडा नाच पार्टी के दर्जनों सदस्य दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गए और वहां मौजूद लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में दुल्हन और उसकी मां सहित कई महिलाएं घायल हो गईं। हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर लूटपाट भी की, जिसमें आभूषण और कीमती सामान शामिल थे।

हालात तब और भी बेकाबू हो गए जब हमलावरों ने मंडप में बैठे दूल्हे को भी नहीं बख्शा। उसे पीटते हुए जबरन गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दूल्हे को सकुशल छुड़ाने के लिए गोपालगंज के साथ-साथ बरौली और सिवान पुलिस की भी मदद ली जा रही है। हालांकि, दूल्हा अभी भी लापता है, जिससे दुल्हन पक्ष में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी और दूल्हे की बरामदगी का आश्वासन दिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.