Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पंजाब: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर की मौत, पुलिस को साजिश की आशंका

by Arpita Singh • June 12, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। लुधियाना की लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर का शव बुधवार रात आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी के पास एक खड़ी कार से बरामद किया गया। वह कार संदिग्ध हालत में खड़ी थी, जिससे दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार की जांच की, तो उसमें कमल कौर का शव मिला।

कमल कौर, जिनका असली नाम कंचन बताया गया है, लुधियाना के लक्ष्मण नगर की निवासी थीं और इंस्टाग्राम पर उनके 3.83 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वह अपने रील्स और वीडियो कंटेंट के लिए काफी चर्चित थीं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि उनकी हत्या कहीं और कर शव को यूनिवर्सिटी परिसर की पार्किंग में लाकर छोड़ा गया है। बठिंडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमनीत कोंडल ने बताया कि घटना में कई संदिग्ध पहलू सामने आ रहे हैं, जिस कारण मामले को हत्या मानकर जांच शुरू कर दी गई है।

फोरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है और एफआईआर दर्ज की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

सूत्रों के अनुसार, कमल कौर के कुछ वीडियो पहले विवादों में भी रहे थे, जिनमें कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। फिलहाल पुलिस उनके डिजिटल गतिविधियों और संपर्कों की भी जांच कर रही है, ताकि किसी संभावित संदिग्ध की पहचान की जा सके।

जांच जारी है और पुलिस ने जनता से किसी भी जानकारी के लिए आगे आने की अपील की है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.