Rajasthan: नाथद्वारा में अवैध विस्फोटक से भरी पिकअप जब्त, ब्लास्ट होने पर 10 किमी. के दायरे में हो सकती थी तबाही

नाथद्वारा में अवैध विस्फोटक से भरी पिकअप जब्त

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली में हुए कार बम धमाके के बाद राजस्थान पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इसी बीच, राजसमंद जिले की श्रीनाथजी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री से भरी एक पिकअप वैन को जब्त किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पिकअप में इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक भरा था कि अगर इसमें ब्लास्ट होता तो करीब 10 किलोमीटर के दायरे में बड़ा नुकसान हो सकता था।

पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया

पुलिस को सूचना मिली कि पिकअप आमेट क्षेत्र से नाथद्वारा की ओर जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम पिकअप में भरा विस्फोटक देखकर हैरान रह गई। जब्त की गई सामग्री की मात्रा इतनी अधिक थी कि अधिकारी भी सकते में आ गए। इसके बाद तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया, जो तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

फिलहाल पुलिस टीम जब्त की गई सामग्री की गिनती कर रही है और उसकी नेचर तथा क्षमता की जांच की जा रही है।

उद्देश्य और आगे की कार्रवाई

पुलिस इस पूरे प्रकरण को अत्यंत गंभीर मानते हुए अनेक पहलुओं पर जांच कर रही है पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह विस्फोटक कहाँ से लाया गया था और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पिकअप चालक से पूछताछ में कुछ संदिग्ध नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। अधिकारी इस मामले को दिल्ली बम धमाके के बाद की संवेदनशीलता से जोड़कर देख रहे हैं और सभी पहलुओं को गंभीरता से खंगाल रहे हैं। फिलहाल वाहन चालक व संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ जारी है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Bollywood: कांतारा चैप्टर 1′ के सीन की नकल पर रणवीर सिंह ने मांगी माफी, बोले- ‘मेरा इरादा ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस को हाईलाइट करना था

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*