यूनिक समय, नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर देर रात एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई, जिससे उसमें सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे और वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे थे। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष शामिल हैं। आधी रात को एक्सप्रेस-वे पर बरपा कहर हादसा लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास पिलर नंबर 115/300 पर रात करीब एक बजे हुआ। कार दिल्ली से कोटा की ओर जा रही थी। अज्ञात कारणों के चलते कार में आग लगी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। कार में सवार यात्रियों को संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और पांच लोग कार के भीतर ही जिंदा जल गए। ड्राइवर की हालत नाजुक कार चला रहे विनोद कुमार मेहर, जो मध्य प्रदेश के श्योपुर के निवासी हैं, ने किसी तरह जलती कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में विनोद कुमार 80 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर घटना की जानकारी मिलते ही एनएचएआई (NHAI) की पेट्रोलिंग टीम, एम्बुलेंस और लक्ष्मणगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। दो दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी। एसपी सुधीर चौधरी और डीएसपी कैलाश जिंदल ने घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: World: ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी; ट्रुथ सोशल पर राइफल के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा— ‘No More Mr. Nice Guy’ [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]