Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

NEET UG 2026: बायोमेट्रिक फेल होने पर क्या है NTA का बैकअप प्लान? परीक्षा से पहले अभिभावकों ने उठाए गंभीर सवाल

by Tarun Bhardwaj • April 30, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के लिए अब चंद दिन ही शेष बचे हैं। 3 मई को होने वाली इस परीक्षा में इस साल करीब 24 लाख छात्र बैठने जा रहे हैं। जहां एक तरफ छात्र रिवीजन और आखिरी दौर की तैयारी में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ देश भर के लाखों घरों में परीक्षा के ‘सिस्टम’ और तकनीकी प्रक्रियाओं को लेकर एक गहरा डर और बेचैनी घर कर गई है।

क्या है NTA का बैकअप प्लान?

परीक्षा की तैयारी के बीच सबसे बड़ी चिंता ‘बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन’ को लेकर जताई जा रही है। ‘वीजा डायरेक्ट’ में कार्यरत प्रशांत झिंगरन ने एक गंभीर सवाल उठाया है कि यदि परीक्षा केंद्र पर किसी छात्र का बायोमेट्रिक फेल हो जाता है, तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के पास इसके लिए क्या बैकअप प्लान है? उन्होंने इस मुद्दे पर ट्वीट और ईमेल के जरिए भी जवाब मांगा है। पिछले साल फिंगरप्रिंट मैच न होने, बिजली गुल होने और गेट पर होने वाली देरी जैसी समस्याओं ने छात्रों को परीक्षा के दौरान ‘पैनिक’ की स्थिति में डाल दिया था।

कोटा से दिल्ली तक खौफ

छात्रों से ज्यादा उनके माता-पिता बुनियादी सुविधाओं और नियमों को लेकर डरे हुए हैं। कोटा में बेटी की तैयारी करवा रही वैष्णवी का कहना है कि उन्हें बच्चे की मेहनत पर भरोसा है, लेकिन डर इस बात का है कि सिस्टम की खराबी की वजह से कहीं बच्चे का कीमती समय बर्बाद न हो जाए। दिल्ली के संजीव वर्मा ने परीक्षा केंद्रों पर खराब वेंटिलेशन और अत्यधिक भीड़भाड़ की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रशासन इन चीजों को लेकर पहले से पारदर्शी क्यों नहीं रहता?

NTA की एडवाइजरी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसने उनकी चिंता को और बढ़ा दिया है। छात्रों को अपना आधार बायोमेट्रिक अपडेट करने और वेरिफिकेशन का वीडियो देखने की सलाह दी गई है। NTA ने साफ किया है कि यदि डेटा मैच नहीं हुआ, तो एंट्री में देरी या दिक्कत हो सकती है। छात्रों ने विवरण अपडेट तो कर लिए हैं, लेकिन सवाल वही है कि यदि सब कुछ सही होने के बाद भी सिस्टम फेल हो गया, तो उसकी सजा छात्र क्यों भुगते?

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: MI vs SRH: ‘मैं अपने ही बल्लेबाजों से डरा हुआ हूँ’, मुंबई को पटखनी देने के बाद पैट कमिंस का बड़ा बयान

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत