Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: पुलिस प्रशासन ने बकरीद को लेकर की कड़ी सुरक्षा; संवेदनशील इलाकों में तैनात रहेगा अतिरिक्त फोर्स

by Tarun Bhardwaj • May 27, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। कल होने वाली ईदुल अजहा (बकरीद) त्यौहार को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। सुरक्षा के लिए जनपद को चार सुपर जोन और नौ सोजन व चालीस सेक्टरों में बांटा गया है। इसके साथ सीसी टीवी केमरों और ड्रोन से भी पूरे घटनाग्रम पर नजर रखी जाएगी। सड़क पर किसी भी हालत में नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी। सरकार द्वारा जारी गाइड लाइनों को पूरी तरह से पालन कराया जाएगा।

इस बारे में एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि त्यौहार को शांतिऔर सौहर्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा के लिए चार सुपर जोन नौ जोन और चालीस सेक्टरों में बांट कर वहां सुरक्षा कर्मियों को तैनत किया गया है। सुपर जोन में सु्ररक्षा की कमान अपर पुलिस अधिीक्षकों को और जोन की जिम्मेदारी सीओ और सेक्टरों की जिम्मेदारी के लिए निरीक्षकों दी गई है। सैक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गये हैं।

इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया यहां अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है। लोकल इंटेलीजेंस को भी तैनात किया गया है। इसके साथ ही मोबाल भी तैनात कि गई है। सीसी टीवी केमरों और ड्रोन से भी सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही उच्चतम् न्यायालय द्वारा ध्वनी संबंधित दिए गए निर्देशों का पालान कराया जाएगा।

एसएसपी ने बताया कि नगर निगम से संपर्क करके शहर में पेयजल और सफाई की व्यवस्था भी कराई गई है। लोगों से पशुओं के अवशेषों को सार्वजनिक स्थानों पर न डालने को कहा गया है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई भी व्यक्ति किसी तरह की अवव्यवस्था फैला कर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Anik Dutta: बंगाली सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर अनिक दत्ता का रहस्यमयी हालात में निधन; पुलिस जांच में जुटी

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत