Wed, Sep 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Bharat Tiwari Encounter Case: सरेंडर के बाद भरत तिवारी पर गोली चलाने वाले STF जवान अक्षय को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Tarun Bhardwaj • July 31, 2026
Bharat Tiwari Encounter Case

Bharat Tiwari Encounter Case: सरेंडर के बाद भरत तिवारी पर गोली चलाने वाले STF जवान अक्षय को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बिहार के भोजपुर (आरा) जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एक बड़ी और अहम कार्रवाई सामने आई है। पुलिस सूत्रों और आरा एसपी के अनुसार, घटना में शामिल और सरेंडर के बाद भी भरत तिवारी पर गोली चलाने के आरोपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के जवान अक्षय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस फर्जी एनकाउंटर के आरोपों से घिरे मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हस्तक्षेप और परिजनों को दिए गए न्याय के आश्वासन के बाद पुलिस महकमे में तेजी से कार्रवाई शुरू हुई है।

आरा एसपी राज ने की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि

मामले में जारी कानूनी कार्रवाई और जांच की जानकारी देते हुए आरा के पुलिस अधीक्षक (SP) राज ने बताया कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल एसटीएफ जवान की पहचान अक्षय के रूप में हुई है, जिसे आरा पुलिस और STF के संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी जवान के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जारी है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद एक्शन में आई पुलिस

भरत तिवारी की मौत के बाद उठे जनआक्रोश के बीच पीड़ित परिवार ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी, जहां मुख्यमंत्री ने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया था। इस मुलाकात के तुरंत बाद ही एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को पद से हटाते हुए वापस पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया, जबकि इससे पहले भी मामले में कई जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

क्या है पूरा विवाद ?

यह पूरा मामला 17 जून का है, जब भोजपुर जिले के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। भरत तिवारी की मां और परिजनों का आरोप है कि भरत ने पुलिस के सामने पूरी तरह सरेंडर कर दिया था और अपना हथियार छोड़ दिया था, लेकिन इसके बावजूद एसटीएफ जवान ने उन पर गोलियां चला दीं।

शुरुआत में पुलिस ने भरत तिवारी को “मानसिक रूप से अस्वस्थ” बताते हुए दावा किया था कि उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में गोली चलाई गई, जबकि दूसरी ओर स्थानीय निवासियों और परिजनों ने उन्हें क्षेत्र का सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता बताया जो जनता के मुद्दों को उठाते थे। विवाद बढ़ने के बाद बिहार सरकार इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश पहले ही दे चुकी है, जिसके बाद अब मुख्य आरोपी जवान की गिरफ्तारी को इस मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर, सीमा ने डिस्कस थ्रो में दिलाया ब्रॉन्ज; भारत के हुए कुल 17 मेडल

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ICC Ranking में अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज; भारत ने जताया कड़ा विरोध पीएफ पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला; सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़कर हुई ₹25,000 Vijay और Trisha Krishnan के यूके लुक पर बोलीं अभिनेत्री अंबिका कपिल शर्मा की Netflix पर फिर होगी धमाकेदार वापसी यूपी में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्तियां महिला बैंक कर्मचारी से जुड़े मामले में पूर्व सपा नेता डॉ. राजन रिजवी पर एफआईआर दर्ज मथुरा जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’