Tue, Sep 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली दंगा 2020: IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद; कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला

by Tarun Bhardwaj • July 31, 2026
Five convicts, including Tahir Hussain, sentenced to life imprisonment in the Ankit Sharma murder case

दिल्ली दंगा 2020: IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद; कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए भीषण सांप्रदायिक दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के युवा अधिकारी अंकित शर्मा की नृशंस हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच मुख्य आरोपियों को उम्रकैद (आजीवन कारावास) की सजा सुनाई है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत ने ताहिर हुसैन, नजीर (नाजिम), आसिम (कासिम), जावेद और अनास (अनस) को हत्या, अपहरण और दंगा भड़काने की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराते हुए यह फैसला सुनाया।

अंकित शर्मा हत्याकांड

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थकों और विरोधियों के बीच 24 फरवरी 2020 को शुरू हुई हिंसा के दौरान जब अंकित शर्मा उपद्रवियों को समझाने और माहौल शांत करने की कोशिश कर रहे थे, तब दंगाइयों ने उन्हें पकड़कर ताहिर हुसैन के घर में खींच लिया और उनकी नृशंस हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अंकित के शरीर पर धारदार हथियारों से वार के 51 गंभीर घाव पाए गए थे और हत्या के बाद उनके शव को चांद बाग पुलिया के पास एक नाले में फेंक दिया गया था।

कोर्ट का रुख

सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस और पीड़ित परिवार ने इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ (दुर्लभ से दुर्लभतम) मामला मानते हुए दोषियों के लिए फांसी की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने पांचों को उम्रकैद की सजा सुनाई। फैसले के वक्त कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में सुरक्षा के अभूतपूर्व और कड़े इंतजाम किए गए थे।

कौन है मुख्य दोषी ताहिर हुसैन?

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का रहने वाला ताहिर हुसैन साल 2017 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर पार्षद चुना गया था। हालांकि, 2020 के दिल्ली दंगों और अंकित शर्मा की हत्या में नाम सामने आने तथा दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में मास्टरमाइंड बताए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने उसे सस्पेंड कर दिया था।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP Police Constable Result Out: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित; uppbpb.gov.in पर ऐसे करें चेक रिजल्ट

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत गोवेर्धन में गिरिराज परिक्रमा कर रही मुंबई की युवती पर हमला ब्रेंडन टेलर ने सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोडा 10 किलो सोना उड़ाने वाला व्यापारी का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार महिला बाइक सवार को टक्कर मारने के मामले में कार चालक दौसा से हिरासत में कोसीकलां के ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाले चोर की तलाश में जुटी मथुरा पुलिस ₹2,000 तक का UPI और RuPay लेनदेन रहेगा पूरी तरह शुल्क-मुक्त बाल सुरक्षा मामलो में केंद्र सरकार के कड़े रुख के बाद Meta ने सहमति व्यक्त की