यूनिक समय, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम और फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 32,679 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 76,184 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है, जो विज्ञापित पदों का लगभग 2.33 गुना है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके परिणाम व अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं। लिखित परीक्षा और चयन प्रक्रिया के मुख्य आंकड़े उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 32,679 पदों के लिए 08, 09 और 10 जून 2026 को कुल 6 पालियों में आयोजित की गई परीक्षा में 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनमें से कुल 76,184 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी डीवी और पीएसटी के लिए सफल घोषित किया गया है। श्रेणीवार नॉर्मलाइज्ड कट-ऑफ अंक बोर्ड द्वारा जारी किए गए श्रेणीवार नॉर्मलाइज्ड कट-ऑफ अंकों के अनुसार अनारक्षित वर्ग में पुरुषों के लिए 258.03661 तथा महिलाओं के लिए 255.84346 अंक तय किए गए हैं। इसी क्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए पुरुषों की कट-ऑफ 251.63020 और महिलाओं की 249.27083 है, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) में पुरुषों के लिए 247.93434 तथा महिलाओं के लिए 247.35926 अंक रखे गए हैं। इसके अलावा, अनुसूचित जाति (SC) वर्ग में पुरुषों के लिए कट-ऑफ 239.34407 व महिलाओं के लिए 236.31995 है, वहीं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग में पुरुषों के लिए 220.10639 तथा महिलाओं के लिए 211.47988 अंक निर्धारित किए गए हैं। आगे की चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से प्रस्तावित है, जिसमें अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। शारीरिक मानक परीक्षण के तहत पुरुष अभ्यर्थियों (सामान्य/ओबीसी/एससी) के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और सीने का फुलाव कम से कम 5 सेमी अनिवार्य है, वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी और वजन कम से कम 40 किग्रा होना आवश्यक है। इसके बाद क्वालिफाइंग प्रकृति की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी, जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर तथा महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। रिजल्ट चेक करने की आसान प्रक्रिया स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए UP Police Constable Result 2026 / Merit List लिंक पर क्लिक करें। स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करें। स्टेप 4: आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही किसी भी भ्रामक जानकारी से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूचनाओं पर ही विश्वास करें। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Breaking: BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की पार्टी से इस्तीफे की अटकलें तेज; X बायो से हटाया पार्टी का नाम ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]