यूनिक समय, मथुरा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बहुप्रतीक्षित मथुरा भ्रमण कार्यक्रम अंतिम समय में निरस्त कर दिया गया है। कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिलते ही पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, राज्यपाल के आगमन को लेकर की जा रही विशाल तैयारियां अब अधूरी रह गई हैं। दिन-रात व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा था प्रशासन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी लगातार तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों से लेकर कार्यक्रम स्थलों की सफाई, रूट डायवर्जन और निरीक्षण का काम लगातार जारी था। प्रशासनिक अधिकारियों ने खुद कई बार वीआईपी मूवमेंट वाले स्थानों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया था, साथ ही प्रस्तावित दौरे के दौरान राज्यपाल द्वारा जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और सरकारी संस्थानों के कार्यों की समीक्षा भी की जानी थी। नई तिथि तय नहीं, रद्द होने की वजह भी अस्पष्ट सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र ने बताया कि राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे के रद्द होने संबंधी सूचना प्राप्त हो चुकी है। फिलहाल उनके आगमन की नई तिथि निर्धारित नहीं की गई है और न ही कार्यक्रम निरस्त होने के आधिकारिक कारणों का खुलासा हुआ है। रेलवे विभाग ने भी रोक दी थीं तैयारियां राज्यपाल के आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर था। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि महामहिम के भ्रमण को लेकर रेलवे की ओर से भी व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं, लेकिन सुबह कार्यक्रम रद्द होने की आधिकारिक सूचना मिलते ही सभी विशेष व्यवस्थाओं को स्थगित कर दिया गया है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: UP Police Constable Result Out: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित; uppbpb.gov.in पर ऐसे करें चेक रिजल्ट ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]