Thu, Sep 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का प्रस्तावित मथुरा दौरा रद्द; प्रशासनिक तैयारियां रह गई अधूरी

by Tarun Bhardwaj • July 31, 2026
UP Governor Anandiben Patel's proposed visit to Mathura cancelled

Mathura News: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का प्रस्तावित मथुरा दौरा रद्द; प्रशासनिक तैयारियां रह गई अधूरी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बहुप्रतीक्षित मथुरा भ्रमण कार्यक्रम अंतिम समय में निरस्त कर दिया गया है। कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिलते ही पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, राज्यपाल के आगमन को लेकर की जा रही विशाल तैयारियां अब अधूरी रह गई हैं।

दिन-रात व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा था प्रशासन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी लगातार तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामों से लेकर कार्यक्रम स्थलों की सफाई, रूट डायवर्जन और निरीक्षण का काम लगातार जारी था। प्रशासनिक अधिकारियों ने खुद कई बार वीआईपी मूवमेंट वाले स्थानों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया था, साथ ही प्रस्तावित दौरे के दौरान राज्यपाल द्वारा जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और सरकारी संस्थानों के कार्यों की समीक्षा भी की जानी थी।

नई तिथि तय नहीं, रद्द होने की वजह भी अस्पष्ट

सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र ने बताया कि राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे के रद्द होने संबंधी सूचना प्राप्त हो चुकी है। फिलहाल उनके आगमन की नई तिथि निर्धारित नहीं की गई है और न ही कार्यक्रम निरस्त होने के आधिकारिक कारणों का खुलासा हुआ है।

रेलवे विभाग ने भी रोक दी थीं तैयारियां

राज्यपाल के आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर था। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि महामहिम के भ्रमण को लेकर रेलवे की ओर से भी व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं, लेकिन सुबह कार्यक्रम रद्द होने की आधिकारिक सूचना मिलते ही सभी विशेष व्यवस्थाओं को स्थगित कर दिया गया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP Police Constable Result Out: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित; uppbpb.gov.in पर ऐसे करें चेक रिजल्ट

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ICC Ranking में अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज; भारत ने जताया कड़ा विरोध पीएफ पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला; सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़कर हुई ₹25,000 Vijay और Trisha Krishnan के यूके लुक पर बोलीं अभिनेत्री अंबिका कपिल शर्मा की Netflix पर फिर होगी धमाकेदार वापसी यूपी में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्तियां महिला बैंक कर्मचारी से जुड़े मामले में पूर्व सपा नेता डॉ. राजन रिजवी पर एफआईआर दर्ज मथुरा जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’