यूनिक समय, नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले में घायल दूसरे प्रवासी मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस जघन्य आतंकी हमले में दोनों निर्दोष मजदूरों की मौत हो गई है। मृतक मजदूरों की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी 24 वर्षीय दीपक रात्रे और 28 वर्षीय भूपेंद्र के रूप में हुई है, जो कुलगाम के केलम इलाके में स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। नाम पूछकर सीने में मारी गोली शुक्रवार देर शाम आतंकियों ने केलम इलाके में दोनों मजदूरों को निशाना बनाया, जिसमें गोलीबारी के कारण दीपक रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र को पहले जीएमसी अनंतनाग और फिर हालत बिगड़ने पर एसकेआईएमएस श्रीनगर रेफर किया गया, जहाँ सीने में गोली लगने के कारण उन्होंने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लश्कर-ए-ताइबा (LeT) के शैडो संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने इस नृशंस हमले की जिम्मेदारी ली है, और सूत्रों के अनुसार आतंकियों ने मजदूरों को गोली मारने से पहले उनके नाम पूछे थे। घाटी में दहशत फैलाने की साजिश कश्मीर घाटी में महज 10 दिनों के भीतर टारगेट किलिंग की यह दूसरी बड़ी वारदात है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि आतंकी प्रवासी मजदूरों, अल्पसंख्यकों और निहत्थे नागरिकों को निशाना बनाकर घाटी में डर का माहौल पैदा करने और विकास कार्यों को बाधित करने की साजिश रच रहे हैं। पाकिस्तानी आतंकी के शामिल होने के संकेत जांच में सामने आया है कि हमले में असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें पाकिस्तानी आतंकियों के शामिल होने की पूरी आशंका है। सुरक्षा बलों के अनुसार, अमरनाथ यात्रा पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के कारण बौखलाए आतंकी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: UP Police Constable Result Out: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित; uppbpb.gov.in पर ऐसे करें चेक रिजल्ट ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]