यूनिक समय, नई दिल्ली। ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के बेटे और प्लेबैक सिंगर एआर अमीन सोमवार (10 अगस्त) तड़के चेन्नई के गिंडी इलाके में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास अमीन की पोर्श कार और एक वैगन-आर कैब के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में अमीन और उनके दोस्त को मामूली चोटें ही आईं, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कैब से टकराई अमीन की पोर्श कार पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह घटना देर रात गिंडी इलाके के ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास हुई। एआर अमीन अपने एक दोस्त के साथ लग्जरी पोर्श कार से जा रहे थे, तभी एक साइड रोड से अचानक मुख्य सड़क पर आई वैगन-आर कैब से उनकी कार टकरा गई। हादसा होते ही आसपास के लोग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। टक्कर के बाद एआर अमीन और उनके साथी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। चोटें गंभीर न होने के कारण दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया और वे सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं। गिंडी थाना पुलिस मामले की परिस्थितियों और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बहन खतीजा रहमान ने दी हेल्थ अपडेट कार दुर्घटना की खबर सामने आने के बाद फैंस और रहमान परिवार के शुभचिंतकों में चिंता की लहर दौड़ गई थी। इस पर विराम लगाते हुए एआर रहमान की बेटी और सिंगर खतीजा रहमान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर फैंस का शुक्रिया अदा किया और अमीन की सेहत के बारे में जानकारी दी। खतीजा ने लिखा, "सभी को नमस्ते, आपके मैसेज और चिंता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं हर किसी को अलग-अलग जवाब नहीं दे पा रही हूं, इसलिए यहां बता रही हूं कि ईश्वर की कृपा से अमीन पूरी तरह सुरक्षित और ठीक हैं।" फिल्म 'पेद्दी' के लिए गाया है गाना एआर अमीन भारतीय संगीत जगत में बतौर प्लेबैक सिंगर अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में गाने गाए हैं। हाल ही में उन्होंने साउथ स्टार राम चरण की बहुचर्चित फिल्म 'पेद्दी' का हिट तमिल ट्रैक 'चिकिरी चिकिरी' गाया है। इसके अलावा उन्होंने जसलीन रॉयल के साथ इंडिपेंडेंट सॉन्ग 'भीगी भीगी' में भी अपनी आवाज दी है, जिसमें दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर नजर आए थे। वहीं उनके पिता एआर रहमान भी इस समय कई मेगा प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जिनमें 'रामायण: पार्ट 1', 'रामायण: पार्ट 2' और 'बटवारा 1947' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Breaking: JPSC भर्ती धांधली में CID की बड़ी कार्रवाई; जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन और पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते गिरफ्तार ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]