Tue, Aug 11th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले एक्शन में नगर आयुक्त ओजस्वी राज; देर रात 3 किमी पैदल चलकर परखी सफाई व्यवस्था

by Tarun Bhardwaj • August 11, 2026
Municipal Commissioner Ojaswi Raj in action before Shri Krishna Janmashtami

Mathura: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले एक्शन में नगर आयुक्त ओजस्वी राज; देर रात 3 किमी पैदल चलकर परखी सफाई व्यवस्था

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व से पहले शहर की सफाई व्यवस्था और सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सोमवार देर रात नगर आयुक्त ओजस्वी राज अचानक सड़कों पर उतरे और अधिकारियों के साथ मसानी से भूतेश्वर तक करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही मिलने पर नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और गंदगी फैलाने वाले चार दुकानदारों पर भारी जुर्माना ठोका।

मसानी से डीग गेट तक 15 अगस्त की डेडलाइन

भूतेश्वर अंडरपास पर जलभराव की स्थायी समस्या के समाधान के लिए जलकल विभाग द्वारा मसानी नाले तक बिछाई गई पाइप लाइन के कारण सड़क कई जगह धंस गई थी। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि सड़क मरम्मत के लिए 12 अगस्त तक Sand Filling (रेत भराव) का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।

इसके साथ ही मसानी से डीग गेट तक मजबूत आधार परत के लिए गिट्टी बिछाने और डामर (Black Top) की अंतिम परत बिछाने का काम 15 अगस्त तक पूरा करने की सख्त डेडलाइन तय की गई है। नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि यदि काम में शिथिलता बरती गई तो महाप्रबंधक जलकल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा और कार्यदायी संस्था (ठेकेदार) के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

रात 1 बजे पहुंचे जन्मभूमि क्षेत्र, 4 दुकानदारों पर जुर्माना

सड़क की स्थिति का जायजा लेने के बाद नगर आयुक्त रात 1 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर के आसपास पहुंचे। उन्होंने जन्मभूमि के मुख्य द्वार से गेट नंबर-1, गेट नंबर-2 और पोतरा कुंड क्षेत्र में पैदल घूमकर सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चार दुकानों के बाहर भारी मात्रा में प्लास्टिक, कूड़ा और चाय के कुल्हड़ बिखरे मिलने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने चारों दुकानदारों पर ₹5,000-₹5,000 का जुर्माना लगाया और चेतावनी दी कि दोबारा गंदगी मिलने पर दुकानें सील कर दी जाएंगी। उन्होंने सभी व्यापारियों को अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने के निर्देश दिए।

बंद मिलीं स्ट्रीट लाइटें

निरीक्षण के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मार्ग पर कई स्ट्रीट लाइटें बंद पाई गईं, जबकि एक पोल से लाइट ही गायब थी। इस लापरवाही पर नगर आयुक्त ने स्वयं मौके पर फोटो खींचकर स्थिति दर्ज की और संबंधित अवर अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी पर मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: रक्षाबंधन पर यात्रियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात; लखनऊ, बरेली, रुड़की और हरिद्वार के बीच चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप से तबाही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले एक्शन में नगर आयुक्त ओजस्वी राज रांची में बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा गेट पर पहुंचे छात्र भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अंतरिक्ष से मिला खास संदेश इंग्लैंड के वनडे कप में टोबी अल्बर्ट ने दो अलग ओवरों में 6 गेंदों पर जड़े 6 छक्के संगीतकार एआर रहमान के बेटे एआर अमीन की कार का एक्सीडेंट JPSC भर्ती धांधली में JPSC के पूर्व चेयरमैन और पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते गिरफ्तार नए गाने ‘फाइन शिट’ पर ट्रोल हुए सिंगर गुरु रंधावा