Mon, Oct 12th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura Weather: मथुरा में बदला मौसम का मिजाज; सुबह से छाए बादल और रिमझिम फुहारों से मिली गर्मी से राहत

by Tarun Bhardwaj • October 12, 2026
Weather takes a turn in Mathura

Mathura Weather: मथुरा में बदला मौसम का मिजाज; सुबह से छाए बादल और रिमझिम फुहारों से मिली गर्मी से राहत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिले में सोमवार सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और शहर तथा देहात के कई इलाकों में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। कामकाजी दिन की शुरुआत में बारिश के कारण लोगों को आवाजाही में हल्की दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं इस बदलाव ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी है। सुबह से ही तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के चलने से हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है, लोग घरों से पूरी बाजू की शर्ट पहनकर निकलते दिखाई दिए। देहात की गलियों में भी सन्नाटा पसरा रहा।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने मथुरा में सोमवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और कुछेक स्थानों पर जोरदार बारिश होने का भी अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दोपहर 2 बजे के बाद आंधी-तूफान की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। वर्तमान में जिले में करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

सितंबर का सूखा

इस बार मानसून सीजन में मथुरा के भीतर बारिश पिछले वर्षों के मुकाबले कम दर्ज की गई है, जिसके कारण जिले के अधिकांश इलाकों में सूखे जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जुलाई और अगस्त के शुरुआती दिनों में अच्छी बारिश देखने को मिली थी, लेकिन सितंबर का महीना लगभग सूखा ही रहा। पिछले वर्ष जून से सितंबर तक अच्छी बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों से आए पानी से बाढ़ की स्थिति बनी थी।

तेज हवाओं से फसलों को नुकसान

सोमवार को अचानक चली तेज हवाओं और बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में किसानों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। खेतों में खड़ी फसलें हवा के दबाव से कई जगहों पर जमीन पर बिछ गई हैं। इसके अलावा, मंडी में खुले आसमान के नीचे पहुंची धान की फसल भी बारिश के चलते भीगती नजर आई, जिससे उपज के बचाव के प्रबंधों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: JEE Main 2027: जल्द शुरू होंगे जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन; NTA आधिकारिक पोर्टल पर जारी करेगा नोटिफिकेशन

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा विपक्ष मथुरा में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से छाए बादल मथुरा में CBI अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार इंजीनियरिंग दाखिले के लिए जल्द शुरू होंगे जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने अभिजीत दिपके समेत कई लोगों को लिया हिरासत में अमेरिका में डीजल संकट के बीच राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में फरह में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में बाबरिया गैंग के दो शातिर गिरफ्तार