Wed, Aug 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Kolkata Fire: कोलकाता में मिर्जा गालिब स्ट्रीट की पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग; 9 लोगों की मौत, 80 को सुरक्षित निकाला

by Tarun Bhardwaj • August 19, 2026
Massive fire breaks out in a five-storey building on Mirza Ghalib Street in Kolkata

Kolkata Fire: कोलकाता में मिर्जा गालिब स्ट्रीट की पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग; 9 लोगों की मौत, 80 को सुरक्षित निकाला

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मध्य इलाके में स्थित मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित एक पांच मंजिला इमारत, जिसमें कई होटल संचालित हो रहे थे, में रात करीब 1:45 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त ज्यादातर लोग गहरी नींद में सो रहे थे। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में जहरीला धुआं भर गया, जिससे दम घुटने के कारण 4 साल के एक मासूम बच्चे और 2 महिलाओं समेत कुल 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि राहत कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

रेस्क्यू टीम ने सीढ़ियां लगाकर बचाईं जानें

मिर्जा गालिब स्ट्रीट की पांच मंजिला इमारत में आग लगते ही होटल के कमरों में सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। धुएं के गुबार के कारण इमारत के भीतर दृश्यता शून्य हो गई और लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी। दम घुटने से सभी मृतक बेहोश हो गए थे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां, स्थानीय पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम मौके पर पहुंची। घने धुएं और संकरे रास्तों के कारण दमकलकर्मियों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। दमकलकर्मियों ने बाहरी खिड़कियों पर सीढ़ियां लगाकर अंदर फंसे 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सुबह करीब 4:30 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ, जिसके बाद भी इमारत के अत्यधिक गर्म होने के कारण कूलिंग का काम जारी रहा।

शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे पश्चिम बंगाल के फायर डिपार्टमेंट मंत्री कौशिक चौधरी ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट नजर आ रही है, हालांकि सही कारणों की पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगी। मंत्री ने इमारत के भीतर की स्थिति पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे अंदर की अव्यवस्था देखकर स्तब्ध हैं। इमारत और उसमें संचालित हो रहे होटलों में बुनियादी फायर सेफ्टी और निर्माण नियमों की पूरी तरह अनदेखी की गई थी।

मृतकों में भारतीय व बांग्लादेशी नागरिक शामिल

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, जिनमें भारतीय और पड़ोसी देश बांग्लादेश के नागरिक शामिल हैं। मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद से ही इमारत का मालिक फरार है। न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आरोपी मालिक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: बिहार में BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी; 32,388 पदों पर होगी बहाली, 1 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

गॉल टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा प्राथमिक विद्यालयों में टैबलेट से गणित पढ़ाने वाला यूपी का पहला जनपद बना मथुरा निरहुआ संग रिश्ते और पर्सनल लाइफ पर उठे सवाल तो भड़कीं आम्रपाली दुबे गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्क्रैप फैक्ट्री में लगी भीषण आग चामुंडा कट के पास साधु की चाकू से गोदकर हत्या; बचाने आए साथी पर भी जानलेवा हमला बंद पड़ी छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर दंडवत यात्रा पर निकला बरसाना का कन्हैया जौहर यूनिवर्सिटी में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर UP से दिल्ली तक 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी कोलकाता में पांच मंजिला इमारत में भीषण अग्निकांड