Wed, Aug 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला; 1 सितंबर से नए PNG कनेक्शन पर कंपनियों को मिलेगी 200 SCM अतिरिक्त सस्ती गैस

by Tarun Bhardwaj • August 19, 2026
Companies to get extra low-cost gas for new PNG connections starting September 1

Breaking: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला; 1 सितंबर से नए PNG कनेक्शन पर कंपनियों को मिलेगी 200 SCM अतिरिक्त सस्ती गैस

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। देश में रसोई गैस सिलेंडर की जगह पाइप के जरिए घरों तक पीएनजी (PNG) पहुंचाने की योजना को केंद्र सरकार अब और तेज करने जा रही है। 1 सितंबर से नए घरेलू पीएनजी कनेक्शन का दायरा बढ़ाने के लिए सिटी गैस कंपनियों को अतिरिक्त 200 एससीएम (SCM) सस्ती घरेलू प्राकृतिक गैस आवंटित की जाएगी। सरकार का मुख्य मकसद नए कनेक्शन बढ़ाने के साथ-साथ पहले से लगे लेकिन निष्क्रिय पड़े कनेक्शनों को भी जल्द से जल्द चालू कराना है।

हर नए कनेक्शन पर मिलेगी अतिरिक्त एपीएम गैस

सरकार की नई योजना के तहत योग्य सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर (CGD) कंपनियों को उनके निर्धारित क्षेत्र में तय लक्ष्य से अधिक नए और सक्रिय घरेलू पीएनजी कनेक्शन देने पर अतिरिक्त एपीएम गैस का लाभ मिलेगा। इस योजना के खाके के अनुसार, हर अतिरिक्त कनेक्शन के बदले कंपनियों को 200 मानक घन मीटर (SCM) सस्ती APM गैस आवंटित की जाएगी। यह योजना 1 सितंबर से शुरू होकर दो अलग-अलग चरणों में लागू होगी, जिसमें प्रत्येक चरण की अवधि छह महीने रखी गई है।

गैस कंपनियों को बड़ी आर्थिक राहत

अतिरिक्त सस्ती गैस मिलने से सिटी गैस कंपनियों को महंगी आयातित एलएनजी (LNG) पर अपनी निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। इससे कंपनियों की कुल गैस खरीद लागत घटेगी और घरेलू पीएनजी नेटवर्क का विस्तार करने में उनका निवेश ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। सरकार का अनुमान है कि इस प्रोत्साहन नीति से कंपनियां अपने बुनियादी ढांचे में किए गए निवेश की लागत को 10 साल की बजाय अब महज 3 साल में वसूल सकेंगी।

देश में 1.74 करोड़ से अधिक परिवार इस्तेमाल कर रहे PNG

वर्तमान में भारत में करीब 1.74 करोड़ से ज्यादा घरेलू पीएनजी उपभोक्ता हैं। सरकार पाइप वाली गैस को एलपीजी सिलेंडर की तुलना में अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल ईंधन मानकर लगातार बढ़ावा दे रही है। पीएनजी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें सिलेंडर की तरह बार-बार रीफिल बुकिंग या डिलीवरी का इंतजार नहीं करना पड़ता। इसके अलावा, पाइपलाइन के माध्यम से चौबीसों घंटे निर्बाध गैस आपूर्ति मिलती है और उपभोक्ता केवल मीटर रीडिंग के आधार पर ही भुगतान करते हैं।

PNG नेटवर्क पर विशेष फोकस

पश्चिम एशिया में उपजे वैश्विक संकट के कारण जब एलपीजी आपूर्ति की चुनौतियां सामने आईं, तब सरकार ने पीएनजी नेटवर्क के तेजी से विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च से अब तक 5 लाख से ज्यादा नए पीएनजी कनेक्शन गैसीफाई किए जा चुके हैं, जबकि 5.7 लाख से अधिक ग्राहकों ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा, ‘PNG Drive 2.0’ अभियान के तहत हाउसिंग सोसायटियों को एलपीजी से पीएनजी में ट्रांसफर करने और उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India Vs Sri Lanka: गॉल में 600वें टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा; देवदत्त पडिक्कल बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

गॉल टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा प्राथमिक विद्यालयों में टैबलेट से गणित पढ़ाने वाला यूपी का पहला जनपद बना मथुरा निरहुआ संग रिश्ते और पर्सनल लाइफ पर उठे सवाल तो भड़कीं आम्रपाली दुबे गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्क्रैप फैक्ट्री में लगी भीषण आग चामुंडा कट के पास साधु की चाकू से गोदकर हत्या; बचाने आए साथी पर भी जानलेवा हमला बंद पड़ी छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर दंडवत यात्रा पर निकला बरसाना का कन्हैया जौहर यूनिवर्सिटी में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर UP से दिल्ली तक 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी कोलकाता में पांच मंजिला इमारत में भीषण अग्निकांड