यूनिक समय, नई दिल्ली। देश में रसोई गैस सिलेंडर की जगह पाइप के जरिए घरों तक पीएनजी (PNG) पहुंचाने की योजना को केंद्र सरकार अब और तेज करने जा रही है। 1 सितंबर से नए घरेलू पीएनजी कनेक्शन का दायरा बढ़ाने के लिए सिटी गैस कंपनियों को अतिरिक्त 200 एससीएम (SCM) सस्ती घरेलू प्राकृतिक गैस आवंटित की जाएगी। सरकार का मुख्य मकसद नए कनेक्शन बढ़ाने के साथ-साथ पहले से लगे लेकिन निष्क्रिय पड़े कनेक्शनों को भी जल्द से जल्द चालू कराना है। हर नए कनेक्शन पर मिलेगी अतिरिक्त एपीएम गैस सरकार की नई योजना के तहत योग्य सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर (CGD) कंपनियों को उनके निर्धारित क्षेत्र में तय लक्ष्य से अधिक नए और सक्रिय घरेलू पीएनजी कनेक्शन देने पर अतिरिक्त एपीएम गैस का लाभ मिलेगा। इस योजना के खाके के अनुसार, हर अतिरिक्त कनेक्शन के बदले कंपनियों को 200 मानक घन मीटर (SCM) सस्ती APM गैस आवंटित की जाएगी। यह योजना 1 सितंबर से शुरू होकर दो अलग-अलग चरणों में लागू होगी, जिसमें प्रत्येक चरण की अवधि छह महीने रखी गई है। गैस कंपनियों को बड़ी आर्थिक राहत अतिरिक्त सस्ती गैस मिलने से सिटी गैस कंपनियों को महंगी आयातित एलएनजी (LNG) पर अपनी निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। इससे कंपनियों की कुल गैस खरीद लागत घटेगी और घरेलू पीएनजी नेटवर्क का विस्तार करने में उनका निवेश ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। सरकार का अनुमान है कि इस प्रोत्साहन नीति से कंपनियां अपने बुनियादी ढांचे में किए गए निवेश की लागत को 10 साल की बजाय अब महज 3 साल में वसूल सकेंगी। देश में 1.74 करोड़ से अधिक परिवार इस्तेमाल कर रहे PNG वर्तमान में भारत में करीब 1.74 करोड़ से ज्यादा घरेलू पीएनजी उपभोक्ता हैं। सरकार पाइप वाली गैस को एलपीजी सिलेंडर की तुलना में अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल ईंधन मानकर लगातार बढ़ावा दे रही है। पीएनजी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें सिलेंडर की तरह बार-बार रीफिल बुकिंग या डिलीवरी का इंतजार नहीं करना पड़ता। इसके अलावा, पाइपलाइन के माध्यम से चौबीसों घंटे निर्बाध गैस आपूर्ति मिलती है और उपभोक्ता केवल मीटर रीडिंग के आधार पर ही भुगतान करते हैं। PNG नेटवर्क पर विशेष फोकस पश्चिम एशिया में उपजे वैश्विक संकट के कारण जब एलपीजी आपूर्ति की चुनौतियां सामने आईं, तब सरकार ने पीएनजी नेटवर्क के तेजी से विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च से अब तक 5 लाख से ज्यादा नए पीएनजी कनेक्शन गैसीफाई किए जा चुके हैं, जबकि 5.7 लाख से अधिक ग्राहकों ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा, 'PNG Drive 2.0' अभियान के तहत हाउसिंग सोसायटियों को एलपीजी से पीएनजी में ट्रांसफर करने और उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: India Vs Sri Lanka: गॉल में 600वें टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से रौंदा; देवदत्त पडिक्कल बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]