यूनिक समय, मथुरा। इस बार कृष्णनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व आस्था और अत्याधुनिक तकनीक के अनोखे संगम का गवाह बनने जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि पर पहली बार 500 ड्रोन के जरिए आकाश में बाल गोपाल के जन्म से लेकर उनकी विभिन्न लीलाओं के दिव्य दृश्य प्रदर्शित किए जाएंगे। यह भव्य और दिव्य आयोजन पूरे उत्सव में आकर्षण का केंद्र रहेगा। रात 9 से 10 बजे के बीच आयोजित होगा ड्रोन शो उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ लक्ष्मी नागप्पन के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर की रात 9 से 10 बजे के बीच इस विशेष ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। लगभग 15 मिनट तक चलने वाले इस शो के दौरान 500 ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, माखन चोरी, कालिया नाग दमन और गोवर्धन धारण जैसी प्रसिद्ध लीलाओं की आकृतियां बनाएंगे। यह शो इतना भव्य होगा कि जन्मभूमि परिसर से 3 से 4 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले श्रद्धालु भी अपने घरों और छतों से इसे देख सकेंगे। ब्रज में आधुनिक तकनीक का प्रयोग धार्मिक आयोजनों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तकनीक का यह प्रयोग इससे पहले अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी (काशी) और गुजरात के सोमनाथ मंदिर में भी सफल रहा है। इसके अतिरिक्त, राजस्थान के श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भी जन्माष्टमी पर ड्रोन शो के जरिए कृष्ण लीलाओं का प्रदर्शन किया जा चुका है। अब इसी तर्ज पर मथुरा में भी जन्मभूमि की पृष्ठभूमि में तकनीक और भक्ति का यह नया रूप देखने को मिलेगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को एक अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त होगा। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura News: औरंगाबाद की कृष्ण धाम कॉलोनी में कूड़ा उठाने को लेकर विवाद; सफाई कर्मी से अभद्रता पर भड़के कर्मचारी ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]