यूनिक समय, नई दिल्ली। इंसटीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने 25 अगस्त 2026 को CS Professional जून 2026 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही ICSI ने प्रोविशनल मेरिट लिस्ट भी जारी की है। वहीं, CS Executive जून 2026 का परिणाम आज दोपहर 2:00 बजे घोषित किया जाएगा। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध 'June 2026 Professional Result 2026' लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके लॉगिन करें। आपका सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें। CS Professional जून 2026 टॉप सूची ICSI द्वारा जारी ऑल इंडिया प्रोविशनल मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर संयुक्त रूप से दो अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है: रैंक उम्मीदवार का नाम 1 खुशी अग्रवाल 1 सानिया समीर खान 2 विदुषी गर्ग 3 हरकिरण कौर 4 नंदिनी संजय पांडे 5 जिया शशिकांत सागर 5 वंशिका कमलेश लुल्ला 6 संध्या कैलास सोनावणे 7 रीत सचिन जैन 8 विनीत कुमार शर्मा 9 लब्धि जैन 10 लोकना CS Executive रिजल्ट दोपहर 2 बजे होगा लाइव प्रॉफेशनल कोर्स का रिजल्ट जारी होने के बाद, अब CS Executive प्रोग्राम में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार भी खत्म होने वाला है। तय शेड्यूल के अनुसार, एग्जीक्यूटिव परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक आज दोपहर 2:00 बजे एक्टिव कर दिया जाएगा। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Kriti Sanon Ad Controversy: कंगना रनौत ने कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड पर साधा निशाना; बोलीं- “यह ऐड जानबूझकर अजीब बनाया” ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]