यूनिक समय, पटना। बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक पहलों की घोषणा की है। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि राज्य के 7 लाख से अधिक शिक्षकों के प्रशिक्षण और गुणवत्ता में सुधार के लिए एक विशेष विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और मंत्री शीला कुमारी भी उपस्थित रहे। परीक्षा परिणामों में तेजी मुख्यमंत्री ने परीक्षा प्रणाली में लेटलतीफी दूर करने के लिए विशेष कार्ययोजना की जानकारी दी है। इसके तहत मैट्रिक की परीक्षा का परिणाम 7 दिनों के भीतर और इंजीनियरिंग व पॉलीटेक्निक का रिजल्ट मात्र 24 घंटे में जारी करने की व्यवस्था बनाई जाएगी। यदि किसी छात्र के अंक कम आते हैं, तो उसे 15 दिनों के भीतर दोबारा परीक्षा देकर तुरंत परिणाम पाने का अवसर भी मिलेगा। इसके अलावा, परीक्षा सुधारों के लिए पटना उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को कॉपियों के विकेंद्रीकृत मूल्यांकन का निर्देश दिया गया है। शिक्षकों के लिए आसान स्थानांतरण नीति राज्य के शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने स्थानांतरण नीति को बेहद सरल बना दिया है। इसके तहत महिला शिक्षकों को उनकी वर्तमान पोस्टिंग से हटने पर बगल की पंचायत में और पुरुष शिक्षकों को बगल की पंचायत या प्रखंड में आसानी से तबादला मिल सकेगा। इसके साथ ही, मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान इसी सितंबर माह में करने का स्पष्ट आश्वासन दिया गया है। वहीं वित्त रहित शिक्षकों के लिए संस्थान के आंतरिक स्रोत और सरकारी अनुदान को मिलाकर एक नया और सम्मानजनक वेतनमान तय करने की व्यवस्था बनाई जाएगी। बिहार में खुलेंगी 4 प्राइवेट यूनिवर्सिटी छात्रों के पलायन को रोकने के लिए सरकार ने राज्य में ही 4 नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलने की अनुमति दे दी है, जिससे कोटा या अन्य राज्यों में जाने वाले छात्रों को बिहार में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इसके अतिरिक्त, राज्य में बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से 33 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए सरकार गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी उन्नत तकनीकों की मदद लेगी। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Delhi: स्वतंत्र भारद्वाज की हिरासत के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन; गंभीर धाराओं का किया विरोध ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]