Sun, Oct 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

UP Special TET 2026: यूपी स्पेशल टीईटी के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज; जानिए परीक्षा से जुडी पूरी जानकारी

by Tarun Bhardwaj • October 4, 2026
Today is the last chance to apply for the UP Special TET

UP Special TET 2026: यूपी स्पेशल टीईटी के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज; जानिए परीक्षा से जुडी पूरी जानकारी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित की जा रही ‘यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा 2026’ (UP Special TET 2026) के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर तुरंत अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।

आयोग ने उम्मीदवारों को स्पष्ट हिदायत दी है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि इसके बाद आवेदन का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

यूपी स्पेशल टीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, यानी 04 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। यदि उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि रह जाती है, तो वे 08 अक्टूबर 2026 तक सुधार (Correction Window) कर सकते हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा की तिथि से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा, छात्र परीक्षा से 4 दिन पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 03 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

पात्रता और आयु-सीमा

यूपी स्पेशल टीईटी 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) में कार्यरत शिक्षक ही इस परीक्षा में आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 60 वर्ष निर्धारित की गई है। आयोग द्वारा उम्मीदवारों की आयु की गणना 03 नवंबर 2026 की तिथि को आधार मानकर की जाएगी।

इसके साथ ही, आरक्षित वर्ग के आवेदकों को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में विशेष छूट का प्रावधान भी प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

यूपी स्पेशल टीईटी 2026 के लिए श्रेणीवार निर्धारित आवेदन शुल्क का विवरण इस प्रकार है:-

सामान्य (General), EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस ₹1000 तय की गई है।

अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के आवेदकों के लिए शुल्क ₹500 रखा गया है।

वहीं, दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹300 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

एग्जाम पैटर्न

यूपी स्पेशल टीईटी 2026 के एग्जाम पैटर्न की बात करें तो परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रकार (MCQs) के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पूरी परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी, यानी प्रत्येक सही प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है।

प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) की समय अवधि दी जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए राहत की बात यह है कि परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन (No Negative Marking) का प्रावधान नहीं रखा गया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: IND vs PAK, Asian Games 2026 Cricket Final: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस; वैभव सूर्यवंशी 15 रन बनाकर आउट

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Asian Games 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन एशियाई खेलों के IND vs PAK फाइनल मैच में भारत ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत नोएडा की 35 वर्षीय युवती से संपर्क न होने पर वृंदावन पहुंचे परिजन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’ पोर्टल पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस; वैभव सूर्यवंशी 15 रन बनाकर आउट Asian Games 2026 में प्रणवी उर्स ने गोल्फ में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास 3 महीने से लापता बेटे अनुज की वापसी की मांग को लेकर केली कुंज आश्रम के बाहर परिजन का धरना भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया