यूनिक समय, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व (Middle East) में सैन्य संघर्ष और गहरा गया है। ओमान की खाड़ी और खार्ग द्वीप के पास अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के 5 तेल टैंकरों को निशाना बनाए जाने के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दी हैं। जॉर्डन की सेना के अनुसार, उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने 18 मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया, जबकि 2 मिसाइलें गैर-रिहायशी इलाकों में गिरीं। CENTCOM की बड़ी कार्रवाई अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, ईरान ने पिछले दो दिनों में अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की थी, जिसे अमेरिकी सुरक्षा प्रणाली ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। इसी के जवाब में अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में 4 और ईरान के मुख्य तेल निर्यात केंद्र 'खार्ग द्वीप' के पास 1 तेल टैंकर को तबाह कर दिया। अमेरिका का दावा है कि ये पांचों टैंकर ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के उस 'शैडो नेटवर्क' का हिस्सा थे, जो आतंकवाद और सैन्य गतिविधियों के लिए अरबों डॉलर का फंड जुटाता है। ईरान का अमेरिकी ड्रोन कब्जे में लेने का दावा अमेरिकी हमलों के तुरंत बाद ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज की खाड़ी में 10 जहाजों (2 अमेरिकी जहाज और 8 तेल टैंकर) पर हमला करने का दावा किया है। ईरान का आरोप है कि ये जहाज प्रतिबंधित क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसके साथ ही IRGC ने होर्मुज क्षेत्र से अमेरिका के 5.8 मीटर लंबे और 3 टन वजनी 'Dive-LD' ऑटोनॉमस सब-मरीन ड्रोन (AUV) को कब्जे में लेने की तस्वीर जारी की है। ईरान ने कुवैत और बहरीन के बंदरगाहों पर मौजूद अमेरिकी समर्थक जहाजों को तुरंत खाली करने की सख्त चेतावनी दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री की कड़ी चेतावनी अमेरिकी हमले का मुख्य केंद्र रहा 'खार्ग द्वीप' ईरान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि ईरान के कुल कच्चे तेल का लगभग 90% निर्यात इसी द्वीप के जरिए होता है। इस क्षेत्र में सैन्य टकराव बढ़ने से वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल (कच्चे तेल) की कीमतों में भारी उछाल की आशंका जताई जा रही है। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अमेरिकी जहाजों या सैनिकों पर हमले की कोशिश जारी रही, तो ईरान को अपने और भी तेल टैंकरों से हाथ धोना पड़ेगा। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura: छाता शुगर मिल चालू कराने की मांग को लेकर किसानों का उग्र धरना; बैलगाड़ियों व ट्रैक्टरों से पहुंचे सैकड़ों लोग ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]