यूनिक समय, गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन-गांठोली मार्ग पर डीग अड्डा के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में टेंपो चालक सहित कुल 8 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। अचानक सड़क पर आए आवारा पशु और कुत्ते को बचाने के चक्कर में यह हादसा घटित हुआ। परिक्रमा के दौरान अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरोहा जिले के निवासी उमेश अपने परिवार के साथ श्री गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने के लिए गोवर्धन आए हुए थे। परिवार के सभी सदस्य टेंपो में सवार होकर परिक्रमा मार्ग तय कर रहे थे, लेकिन जैसे ही वे डीग अड्डा के पास पहुंचे, अचानक सड़क पर एक आवारा पशु और कुत्ता सामने आ गया। जानवरों को बचाने के प्रयास में चालक योगेश का टेंपो पर से संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार टेंपो सड़क पर ही पलट गया। दो श्रद्धालुओं को आई गंभीर चोटें हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में टेंपो सवार उमेश (65 वर्ष) और ज्योति गुप्ता (35 वर्ष) को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा टेंपो में सवार कुछ बच्चों समेत अन्य लोगों को भी मामूली चोटें लगी हैं। कुल मिलाकर चालक सहित 8 लोग इस घटना में घायल हुए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गोवर्धन पहुंचाया। अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा चौधरी ने बताया कि उमेश और ज्योति गुप्ता को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें विशेष देखभाल में रखा गया है, वहीं अन्य घायलों को हल्की चोटें लगी हैं और सभी का उपचार जारी है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का आगाज; PM मोदी ने दिया रिफॉर्म्स का 10-सूत्री प्रस्ताव ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]