Tue, Sep 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Hyundai Bayon: हुंडई ने अपनी नई SUV के नाम से उठाया पर्दा; जल्द भारत में होगी लॉन्च, वेन्यू और क्रेटा के बीच होगी पेश

by Tarun Bhardwaj • September 14, 2026
Hyundai reveals the name of its new SUV

Hyundai Bayon: हुंडई ने अपनी नई SUV के नाम से उठाया पर्दा; जल्द भारत में होगी लॉन्च, वेन्यू और क्रेटा के बीच होगी पेश

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक नया धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपनी आने वाली नई एसयूवी के नाम पर मोहर लगा दी है। जैसा कि बाजार में कयास लगाए जा रहे थे, हुंडई अपनी लोकप्रिय वैश्विक कार बेयॉन (Bayon) को भारतीय सड़कों पर उतारने जा रही है। हाल ही में इस कार के टेस्ट म्यूल को सड़कों पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही इसको लेकर ग्राहकों में काफी उत्सुकता देखी जा रही थी।

फ्रांस के शहर से प्रेरित है ‘बेयॉन’ का नाम

हुंडई के इस नए मॉडल का नाम केवल एक शब्द नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बेहद दिलचस्प कहानी छुपी हुई है। बेयॉन (Bayon) नाम दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में स्पेन की सीमा के पास स्थित खूबसूरत शहर ‘बायोन’ (Bayonne) से प्रेरित होकर रखा गया है।

वैश्विक बाजार में बेयॉन पहले से ही एक चर्चित और बेहद लोकप्रिय नाम है, जहां कंपनी इसे क्रॉसओवर बॉडी स्टाइल में बेचती है। भारतीय उपभोक्ताओं की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसमें जरूरी डिजाइन बदलाव करके इसे एक प्रॉपर एसयूवी (SUV) लुक में पेश कर रही है।

हुंडई मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग का कहना है कि बेयॉन के साथ वे केवल एक नई एसयूवी ही नहीं ला रहे हैं, बल्कि यह गाड़ी एक नए माइंडसेट और सोच को दर्शाती है।

डिजाइन और फीचर्स

कंपनी ने फिलहाल केवल कार का नाम रिवील किया है, लेकिन लीक हुए स्पाई शॉट्स के आधार पर इसके लुक और फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है। यूरोपियन क्रॉसओवर के विपरीत, भारत में आने वाली बेयॉन में अपराइट एसयूवी स्टांस देखने को मिलेगा।

कार की एक्सटीरियर डिजाइनिंग में फ्लैट रूफ, प्रॉमिनेंट रूफ रेल्स, स्क्वॉयर-ऑफ व्हील आर्च और कन्वेंशनल डोर हैंडल दिए जाएंगे। केबिन के अंदर डुअल डिजिटल डिस्प्ले सेटअप मिलेगा, जिसमें एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल होगा।

इसके अलावा, कार के स्टीयरिंग व्हील पर हुंडई का सिग्नेचर चार-डॉट पैटर्न नजर आएगा। सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसमें 360-डिग्री कैमरा, सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल किए जाएंगे।

इंजन और फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी का विकल्प

हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इंजन विवरण साझा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी (Factory-Fitted CNG) विकल्प होगा। यह हुंडई की पहली ऐसी मिड-साइज़ एसयूवी होगी जो सीएनजी अवतार में आएगी।

बाजार में कहां होगी प्लेसमेंट?

हुंडई अपनी इस नई एसयूवी बेयॉन को भारतीय पोर्टफोलियो में वेन्यू (Venue) और क्रेटा (Creta) के बीच पोजिशन करेगी। कंपनी का मुख्य टारगेट ऐसे ग्राहक हैं जो क्रेटा जितनी बड़ी और स्पेसियस कार चाहते हैं, लेकिन उनका मुख्य फोकस कम रनिंग कॉस्ट (Running Cost) पर है। पेट्रोल की जगह सीएनजी विकल्प चाहने वाले मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह कार एक बेहतरीन और किफायती विकल्प साबित होगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India China Relations: ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर; LAC पर चीन ने घटाए सैनिक

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

10 किलो सोना उड़ाने वाला व्यापारी का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार महिला बाइक सवार को टक्कर मारने के मामले में कार चालक दौसा से हिरासत में कोसीकलां के ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाले चोर की तलाश में जुटी मथुरा पुलिस ₹2,000 तक का UPI और RuPay लेनदेन रहेगा पूरी तरह शुल्क-मुक्त बाल सुरक्षा मामलो में केंद्र सरकार के कड़े रुख के बाद Meta ने सहमति व्यक्त की अगस्त में खुदरा महंगाई दर बढ़कर हुई 4.82% EPFO ला रहा है WhatsApp सर्विस कोसीकलां में सराफा दुकान का ताला जलाकर 10 किलो सोना व 15 लाख की चोरी