Sun, Sep 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Tech News: Google Translate का नया धमाका; अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे लाइव ट्रांसलेशन

by Tarun Bhardwaj • September 20, 2026
you will be able to perform live translation even without the internet

Tech News: Google Translate का नया धमाका; अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे लाइव ट्रांसलेशन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अगर आप अक्सर विदेश यात्रा करते हैं या ऐसी जगहों पर जाते हैं जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या रहती है, तो गूगल का नया अपडेट आपके बेहद काम आने वाला है। गूगल ने अपने लोकप्रिय ऐप ‘Google Translate’ के ‘Live Translate’ फीचर में अब ऑफलाइन सपोर्ट जोड़ दिया है। यानी अब बिना मोबाइल डेटा या वाई-फाई कनेक्शन के भी दो अलग-अलग भाषाओं के बीच लाइव बातचीत का रियल-टाइम ट्रांसलेशन किया जा सकेगा।

हालांकि, कंपनी ने इस सुविधा को लेकर एक प्रमुख शर्त रखी है, जिसकी वजह से फिलहाल यह सभी एंड्रॉइड फोन यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

फिलहाल Pixel 9, 10 और 11 सीरीज के लिए उपलब्ध

गूगल के अनुसार, ‘Offline Live Translate’ फीचर फिलहाल सिर्फ गूगल पिक्सल के चुनिंदा फ्लैगशिप मॉडल्स पर ही काम करेगा। यह सुविधा Pixel 9, Pixel 10 और Pixel 11 सीरीज के स्मार्टफोन्स तक ही सीमित रखी गई है।

Pixel 8 या उससे पुराने पिक्सल फोन के साथ-साथ Samsung Galaxy, OnePlus और Motorola जैसी कंपनियों के फोन्स पर नॉर्मल Live Translate फीचर ऑनलाइन तो काम करेगा, लेकिन उनका ऑफलाइन मोड फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

माना जा रहा है कि इस फीचर को बिना इंटरनेट के फोन पर ही प्रोसेस (On-Device AI Processing) करने के लिए उच्च हार्डवेयर और प्रोसेसर क्षमता की आवश्यकता होती है।

हिंदी समेत सिर्फ 10 भाषाओं को मिला सपोर्ट

ऑफलाइन मोड में भाषाओं का सपोर्ट फिलहाल ऑनलाइन मोड की तुलना में सीमित रखा गया है। इसमें अंग्रेजी के साथ हिंदी, फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, स्पैनिश, पुर्तगाली, रशियन, स्वीडिश, जापानी और इंडोनेशियाई समेत कुल 10 भाषाओं को शामिल किया गया है।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि दो गैर-अंग्रेजी भाषाओं के बीच सीधे ऑफलाइन लाइव ट्रांसलेशन नहीं किया जा सकता। उदाहरण के लिए, स्पैनिश से फ्रेंच में ट्रांसलेट करने के लिए अंग्रेजी को मध्यस्थ (Intermediate) भाषा के रूप में इस्तेमाल करना होगा।

बिना इंटरनेट ऐसे इस्तेमाल करें यह फीचर

इस फीचर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को पहले से कुछ तैयारियां करनी होंगी।ऑफलाइन इस्तेमाल के लिए संबंधित भाषा का पैक फोन में डाउनलोड करना अनिवार्य है। इसके लिए सबसे पहले गूगल ट्रांसलेट ऐप खोलकर ‘Live Translate’ ऑप्शन पर जाएं। वहां भाषाओं की लिस्ट में जिन भाषाओं के आगे ‘Live & Text’ लिखा होगा, वे ऑफलाइन ट्रांसलेशन के लिए उपलब्ध हैं।

अपनी पसंदीदा भाषा के सामने दिए गए डाउनलोड (Download) आइकन पर टैप करके पैक को फोन में सेव कर लें। भाषा पैक डाउनलोड होने के बाद बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी लाइव ट्रांसलेशन चालू रहेगा।

यात्रियों के लिए साबित होगा मददगार

Google Translate का ‘Live Translate’ फीचर बोले गए शब्दों को रियल-टाइम में पहचानकर दूसरी भाषा में अनुवादित करता है। इसे फोन के स्पीकर, ईयरफोन या वायरलेस ईयरबड्स के साथ आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। गूगल ने इसमें बैकग्राउंड सपोर्ट भी दिया है, जिससे ऐप बदलने या स्क्रीन लॉक होने के बाद भी ट्रांसलेशन चालू रहता है। नो-नेटवर्क वाले एयरपोर्ट, ट्रेन, मेट्रो या रिमोट लोकेशन में यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित होगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: 20वां रोजगार मेला: पीएम मोदी ने बांटे 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र; कहा- ‘2047 तक विकसित भारत बनाने में युवाओं की बड़ी भूमिका’

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

DUSU Chunav में ABVP का फिर लहराया परचम 20वें रोजगार मेले में पीएम मोदी ने बांटे 51 हजार नियुक्ति पत्र राधा अष्टमी पर राधारानी की प्राकट्य भूमि रावल गांव में राधा जन्मोत्सव की धूम आज श्री राधारानी के अलौकिक रूप में दर्शन दे रहे हैं ठाकुर बांके बिहारी जी बरसाने में भोर 4 बजे वेदमंत्रों के साथ प्रकट हुईं श्रीराधारानी चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य पर फैसला बीसीसीआई अधिकारियों के हाथ मथुरा में UPI पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन ऑस्कर 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी मराठी फिल्म ‘गोंधल’