यूनिक समय, वृंदावन (मथुरा)। धर्मनगरी स्थित केली कुंज आश्रम से जुड़े 25 वर्षीय रसिक दुलारी शरण के आत्महत्या मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी का घटना से ठीक पहले का चौथा सीसीटीवी (CCTV) फुटेज वायरल हुआ है। इस वीडियो में वे अपने कमरे से बाहर निकलकर गैलरी के रास्ते सीढ़ियों की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन इस मामले में आश्रम से जुड़े दर्जनों लोगों से पूछताछ कर गहनता से साक्ष्यों की जांच कर रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दिखी घटना से पहले की गतिविधि सामने आए चौथे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, 25 वर्षीय रसिक दुलारी शरण सफेद रंग के हाफ कुर्ते और पीले रंग की धोती में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वे कमरे से निकलकर गैलरी की ओर धीरे-धीरे कदम बढ़ाते नजर आते हैं। चाल में कुछ लड़खड़ाहट दिखने के कारण आशंका जताई जा रही है कि उन्हें शारीरिक असहजता या चोट रही होगी। वे करीब 19 कदम चलने के बाद सीढ़ियों की ओर मुड़ते हुए देखे गए हैं। 25 सितंबर को हुई थी दुखद घटना ज्ञात हो कि 25 सितंबर की सुबह केली कुंज ट्रस्ट की बहुमंजिला इमारत से गिरकर रसिक दुलारी शरण की दुखद मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद 26 सितंबर को यमुना तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। इस दुखद मामले के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहे हैं, जिन्हें लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस प्रशासन मुस्तैद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और जांच एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकरण में केली कुंज आश्रम और ट्रस्ट से जुड़े 30 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। सोशल मीडिया व मैसेजिंग ऐप्स पर फुटेज वायरल होने के स्रोत का पता लगाने के लिए भी डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और तथ्यों तथा साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: ब्रज के विरक्त संत शिरोमणि रमेश बाबा हुए ब्रह्मलीन; 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, ब्रजभूमि में शोक की लहर ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]