Fri, Oct 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: मथुरा में आज से शुरू हो रहा भव्य ‘ब्रज रज उत्सव’ 2026; 2 नवंबर तक सजेगा संस्कृति और भक्ति का मंच

by Tarun Bhardwaj • October 23, 2026
Grand ‘Braj Raj Utsav’ 2026 begins today in Mathura

Mathura News: मथुरा में आज से शुरू हो रहा भव्य ‘ब्रज रज उत्सव’ 2026; 2 नवंबर तक सजेगा संस्कृति और भक्ति का मंच

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा में एक बार फिर ब्रज की संस्कृति, भक्ति और लोककलाओं का अनूठा रंग जमने जा रहा है। शहर के धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में 23 अक्टूबर से 2 नवंबर तक भव्य ‘ब्रज रज उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित उत्सव का औपचारिक उद्घाटन 23 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और स्थानीय सांसद हेमा मालिनी द्वारा किया जाएगा।

‘संस्कृति, भक्ति, कला और ब्रज की पहचान’ थीम पर होगा आयोजन

यह पूरा उत्सव विशेष रूप से ‘संस्कृति, भक्ति, कला और ब्रज की पहचान’ थीम पर आधारित है। उत्सव के दौरान भजन, सूफी संगीत, लोककलाओं और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मुख्य आयोजन स्थल के अलावा वृंदावन के स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में भी 23 से 28 अक्टूबर तक विशेष नृत्य नाटिकाओं, नाटकों और पारंपरिक रासलीलाओं का मंचन किया जाएगा।

भक्ति संगीत से लेकर सूफी गायकी तक का संगम

धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत 23 अक्टूबर को ‘मधुरम डिवोशनल बैंड’ की प्रस्तुति से होगी, जिसके बाद के दिनों में ईशान मिश्रा की सूफी गायकी, रसिक वैष्णव का ब्रजरस भजन कॉन्सर्ट, रूट्स नादात्म बैंड, गजेंद्र प्रताप सिंह, इशिता विश्वकर्मा, प्रसिद्ध गायक लखबीर सिंह लक्खा और अतुल पंडित जैसे कई नामचीन कलाकार अपनी कला का जलवा बिखेरेंगे। 31 अक्टूबर को पद्मश्री रामदयाल द्वारा नौटंकी की विशेष पेशकशी, 1 नवंबर को अभय विश्वकर्मा का म्यूजिकल बैंड और 2 नवंबर को बैकस्टेज सिवलिंग की प्रस्तुति दी जाएगी।

इस उत्सव में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय लोक कलाकारों व स्कूली छात्र-छात्राओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और ब्रज की पारंपरिक कलाओं को वैश्विक पहचान दिला सकें।

शिल्प मेला, फूड कोर्ट और ODOP स्टॉल बनेंगे मुख्य आकर्षण

ब्रज रज उत्सव में केवल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ही नहीं, बल्कि आमजन के लिए पारंपरिक हस्तशिल्प और लजीज व्यंजनों के स्टॉल वाला शिल्प मेला व फूड कोर्ट, बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए झूले और जॉय राइड्स जैसे कई अन्य आकर्षण भी मौजूद रहेंगे।

साथ ही स्वयं सहायता समूहों, खादी ग्रामोद्योग और उत्तर प्रदेश सरकार की ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ (ODOP) व ‘एक जनपद, एक व्यंजन’ (ODOC) योजनाओं के तहत विशेष स्टॉल भी लगाए जाएंगे ताकि इन स्टॉल्स के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और बिक्री के लिए एक बड़ा मंच मिल सके।

वृंदावन के स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

वृंदावन स्थित स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में कार्यक्रमों की शुरुआत सांसद हेमा मालिनी की प्रसिद्ध नृत्य नाटिका ‘गंगा’ के मंचन से होगी। जिसके अलावा अन्य प्रमुख कार्यक्रमों में 25 अक्टूबर को अभिनेता सौरभ राज जैन द्वारा ‘मेरे कृष्ण’ नाटक की प्रस्तुति, 26 अक्टूबर को गीता शोध संस्थान और रासलीला अकादमी, वृंदावन की ओर से पारंपरिक रासलीला का मंचन और 27 अक्टूबर को शिवानी मिश्रा द्वारा ‘कलर्स ऑफ यूपी’ की सांस्कृतिक प्रस्तुति शामिल है। यह उत्सव मथुरावासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए संस्कृति और भक्ति का एक अद्भुत संगम साबित होगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: एमएलसी चुनाव को लेकर मथुरा में प्रशासन सख्त; 23 अक्टूबर को मतदान के चलते शराब और भांग की बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

सोने की कीमतों में आई गिरावट; जानिए आपके शहर में 24K, 22K और 18K गोल्ड का भाव न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका; ईशान किशन मुकाबले से हुए बाहर एमएलसी चुनाव के लिए मथुरा में मतदान शुरू; 15 केंद्रों पर 17,363 मतदाता आज चुनेंगे अपने प्रतिनिधि मथुरा शहर में आज से शुरू हो रहा भव्य ‘ब्रज रज उत्सव’ 2026 पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने भारत को बताया ‘उम्मीद की किरण’; पीएम मोदी की जमकर की तारीफ भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 का सबसे बड़ा रन चेज कर दर्ज की शानदार जीत दिल्ली क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव और आशुतोष इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी; अपनी संस्मरण किताब ‘बिलॉन्गिंग’ का पहला वीडियो किया शेयर