यूनिक समय, नई दिल्ली। देश के अन्नदाताओं के लिए एक बार फिर बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। अपने गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ (PM-Kisan) की 24वीं किस्त आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। इस बार योजना के तहत देश भर के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया गया है। केंद्र सरकार द्वारा डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से कुल करीब ₹19,000 करोड़ की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है। उल्लेखनीय है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता चार-चार महीने के अंतराल पर ₹2,000 की तीन समान किस्तों में दी जाती है। घर बैठे ऐसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस अगर आप पीएम-किसान योजना के लाभार्थी हैं और यह जांचना चाहते हैं कि आपके बैंक खाते में ₹2,000 की किस्त आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं: सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए 'Farmers Corner' सेक्शन में जाकर 'Beneficiary Status' विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या पहचान संबंधी विवरण दर्ज करें और कैप्चा कोड भरकर 'Get Data' पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आपकी किस्त का स्टेटस खुलकर आ जाएगा, जिससे राशि हस्तांतरण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। किस्त न मिलने पर क्या करें? यदि किसी पात्र किसान के खाते में किस्त की राशि नहीं पहुंची है, तो इसका मुख्य कारण ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया अधूरी होना या बैंक खाते का सही तरीके से लिंक न होना हो सकता है। ऐसे किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) या संबंधित बैंक शाखा में जाकर अपनी आवश्यक औपचारिकताएं तुरंत पूरी करा लें, ताकि उन्हें आगामी किस्तों का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहे। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura: साध्वी इंदुलेखा ने भगवान बांके बिहारी जी के लिए रखा दूसरा करवाचौथ का निर्जला व्रत; नंदगांव में खोला पारण ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]