यूनिक समय, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में अब श्रद्धालुओं द्वारा दान में दी जाने वाली सोने-चांदी और अन्य धातुओं की शुद्धता की त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा परिसर में एक अत्याधुनिक मेटल टेस्टिंग मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि दान में मिली किसी भी धातु को बिना काटे, तोड़े या नुकसान पहुंचाए उसकी शुद्धता (Purity) और उसमें मिलाई गई अन्य धातुओं की सटीक मात्रा का तुरंत पता लगाया जा सकेगा। मशीन का शुभारंभ मंदिर के ट्रस्टी श्यामसुंदर चौधरी, सचिव कपिल शर्मा और प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी की गरिमामय मौजूदगी में किया गया। दान प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता नई व्यवस्था के तहत अब श्रद्धालुओं के सामने ही उनके द्वारा दान की गई धातु की जांच की जाएगी। धातु का परीक्षण पूरा होने के बाद दान की रसीद के साथ-साथ जांच रिपोर्ट की एक प्रति श्रद्धालु को सौंपी जाएगी, जबकि दूसरी प्रति संस्थान के आधिकारिक रिकॉर्ड में सुरक्षित रखी जाएगी। मंदिर संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि कई बार श्रद्धालु बाजार से सोना-चांदी खरीदकर दान करते हैं; यदि उसकी शुद्धता में कोई अंतर होगा, तो इस मशीन से तुरंत स्पष्ट हो जाएगा। इससे दान में प्राप्त सामग्री के रखरखाव, सुरक्षित भंडारण और सटीक रिकॉर्ड प्रबंधन में आसानी होगी। दान पेटिकाओं के सोने-चांदी की भी होगी जांच प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि केवल श्रद्धालुओं द्वारा सीधे दिए जाने वाले दान ही नहीं, बल्कि मंदिर की हुंडी और दान पेटिकाओं से निकलने वाली धातुओं का भी इस मशीन से परीक्षण किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया दान गणना कक्ष के भीतर सीसीटीवी कैमरों की सख्त निगरानी में संपन्न होगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर हर धातु का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिससे मंदिर प्रबंधन और दान प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता बनी रहेगी। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; नीतीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज पर बड़ा अपडेट ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]