यूनिक समय, लखनऊ। देश में रेल नेटवर्क के आधुनिकीकरण और विस्तार की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलेट ट्रेन के उत्तरी कॉरिडोर को मंजूरी दिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश को अपनी पहली बुलेट ट्रेन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली से वाराणसी (बनारस) के बीच की दूरी महज 3.5 घंटे में तय की जा सकेगी, जिससे यात्रियों के समय की भारी बचत होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया है कि बुलेट ट्रेन का किराया आम जनता, मध्यम वर्ग और किसानों की पहुंच में रखने के उद्देश्य से हवाई जहाज के टिकट से कम रखने की योजना बनाई गई है। काशी में बनेगा 2.5 किलोमीटर लंबा 'नमो ब्रिज' वाराणसी में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए गंगा नदी पर 2,657 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा, जिसे 'नमो ब्रिज' नाम दिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर इस परियोजना की समीक्षा की। वर्ष 2029 तक तैयार होने वाला यह पुल 2.5 किलोमीटर लंबा डबल-डेकर हाइब्रिड ब्रिज होगा। इसके ऊपरी हिस्से में 6-लेन की सड़क और निचले हिस्से में 4 रेल लाइनें होंगी, जिससे काशी विश्वनाथ मंदिर और नमो घाट तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा। 100 से अधिक ट्रेनों को मिलेगा लाभ नमो ब्रिज के शुरू होने से न केवल वाराणसी, बल्कि बिहार और पूर्वांचल के रेल यात्रियों को भी सीधा लाभ पहुंचेगा। इस मार्ग पर 100 से अधिक अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा, जिससे मौजूदा रेल ट्रैक पर दबाव घटेगा। साथ ही यह पुल तीन प्रमुख दिशाओं से शहर की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करेगा, जिससे वाराणसी में लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या में भी राहत मिलने की उम्मीद है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Sanjay Gupta: ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘कांटे’ फेम निर्देशक संजय गुप्ता का आकस्मिक निधन; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]