Sun, Nov 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

5 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा मोटोरोला का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27

by Tarun Bhardwaj • November 1, 2026
Motorola Signature 27

5 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा मोटोरोला का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने अपने बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27 की लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल के जरिए जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन 5 नवंबर को भारत सहित वैश्विक बाजारों में एक साथ लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले इस फोन को क्वालकॉम समिट और इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में शोकेस किया गया था। यह डिवाइस साल की शुरुआत में पेश किए गए Motorola Signature का अगला अपग्रेड मॉडल है।

सबसे तेज प्रोसेसर और ArcticMesh कूलिंग सिस्टम से होगा लैस

गेमिंग और परफॉर्मेंस के शौकीनों के लिए इस फोन में क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट और अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया गया है। हाल ही में गीकबेंच सर्टिफिकेशन पर इसे सिंगल कोर में 3,313 और मल्टीकोर में 11,088 का शानदार स्कोर प्राप्त हुआ है। अत्यधिक इस्तेमाल और हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें ArcticMesh कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें डायमंड इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल, लिक्विड मेटल, कॉपर मेश और रीडिजाइन्ड 3D वेपर कूलिंग चेंबर शामिल हैं।

200MP पेरीस्कोप कैमरा और प्रीमियम फीचर्स

फोटोग्राफी के मामले में यह फोन काफी दमदार साबित होने वाला है। फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 200MP का मुख्य पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का Sony LYTIA 910 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन में एडवांस्ड AI फीचर्स, प्रीमियम OLED डिस्प्ले और दमदार बैटरी बैकअप मिलेगा। यह हैंडसेट Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, जिसके साथ कंपनी 7 साल तक के मेजर OS अपग्रेड्स का भरोसा दे रही है।

संभावित कीमत और उपलब्धता

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Motorola Signature 27 को भारत में 70,000 रुपये से 90,000 रुपये की फ्लैगशिप प्राइस रेंज में उतारे जाने की संभावना है। 5 नवंबर को होने वाले आधिकारिक लॉन्च इवेंट के साथ ही इसकी सटीक कीमत और पहली बिक्री की तिथियों से पर्दा उठेगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Gold Silver Rate Today: MCX और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट; निचले स्तर पर पहुंचे भाव

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान ने रचाई शादी ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘कांटे’ फेम निर्देशक संजय गुप्ता का निधन कोतवाली क्षेत्र के घीया मंडी स्थित एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, 12 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे भाव श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 की सफल उड़ान; इसरो ने लॉन्च किया अगली पीढ़ी का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लगी मेटल टेस्टिंग मशीन मथुरा में पुलिस ने किया 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सनसनीखेज हत्या का खुलासा बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की अपकमिंग बायोपिक ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज