Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

उफ.. यमुना फिर क्यों हो गई प्रदूषित, नाले का पानी गिर रहा सीधे यमुना जल में

by यूनिक समय • January 9, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। विश्राम घाट के सामने यमुना का नजारा देखकर हर कोई शर्मसार दिखाई दे रहा है। भक्तों के मुंह से निकल रहा है कि यमुना को प्रदूषित करने वालों को यमुना महारानी के भाई शनिदेव दे रहे हैं। शनिदेव ऐसे लोगों को दंड अवश्य देंगे। गऊघाट पर यमुना मिशन के कार्यकर्ता उपवास पर बैठ गए।


विश्राम घाट पर यमुना में कचरा देखकर गुस्साए यमुना मिशन से जड़े भक्तों में गुस्सा दिखाई दिया। आरोप लगाया जा रहा है कि देर रात्रि को अराजक तत्वों ने मसानी नाले के बांध को तोड़ दिया। इस कारण नाले का गंदा पानी यमुना में आ गया। यमुना मिशन के कुछ सदस्य मेयर के घर पहुंचे, जहां घटनाक्रम से अवगत कराया। पूर्व सभासद शैलेंद्र शर्मा उर्फ शैलू ने बताया कि यमुना का जल प्रदूषित हो गया है। दुर्दशा इतनी अधिक हो गई है कि भक्त उसका जल आचमन करने से कतरा रहे हैं। इस अवसर पर राजेंद्र भगत, राधा बिहारी गोस्वामी,दाऊ दयाल शर्मा,हरि मोहन सैनी,मनोज शर्मा,लाखन सैनी,शुभम चौधरी, मीडिया प्रभारी,राहुल गौड, अरुण शर्मा एवं अंकित शर्मा उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.