Wed, Jun 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ब्रेकिंग न्यूज: आतंकी संगठन अलकायदा ने आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उठाने की धमकी, हाई अलर्ट

by Raju Chaurasia • August 8, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्‍ली। अलकायदा ने दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस बाबत दिल्ली पुलिस को शनिवार शाम को अलकायदा के नाम से ईमेल आया था, इसमें अगले कुछ दिनों में आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यही नहीं, धमकी मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्‍ली पुलिस को शनिवार शाम को एक ईमेल में मिला था, जिसमें कहा गया कि करणबीर सूरी उर्फ मोहम्मद जलाल और उसकी पत्नी शैली शारा उर्फ हसीना रविवार को सिंगापुर से भारत आ रहे हैं। वो दोनों आईजीआई एयरपोर्ट पर अगले एक से तीन दिन में बम रखने की साजिश रच रहे हैं। यही नहीं, अलकायदा की इस धमकी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.